हथियार और पैसों के लिए यूक्रेन सबकुछ करने को तैयारः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i118056-हथियार_और_पैसों_के_लिए_यूक्रेन_सबकुछ_करने_को_तैयारः_रूस
रूस का कहना है कि पश्चिम से पैसा और हथियार हासिल करने के लिए यूक्रेन कुछ भी कर सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ३०, २०२२ १७:१८ Asia/Kolkata
  • हथियार और पैसों के लिए यूक्रेन सबकुछ करने को तैयारः रूस

रूस का कहना है कि पश्चिम से पैसा और हथियार हासिल करने के लिए यूक्रेन कुछ भी कर सकता है।

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि यूक्रेन, किसी भी स्थति में विश्व में शांति और खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाना नहीं चाहता।

मारिया ज़ाख़ारोवा ने शनिवार की रात कहा कि पश्चिमी देशों और उनके घटकों से धन और हथियार प्राप्त करने के लिए यूक्रेन हर काम करने पर उतर आया है।  यूक्रेन युद्ध को आरंभ हुए अब आठ महीनों का समय हो रहा है।  इस युद्ध के कूटनीतिक, सैनिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दुष्परिणाम पूरी दुनिया के सामने आ चुके हैं।  इसके बावजूद पश्चिम अब भी यूक्रेन को हथियार भेज रहा है।

अमरकी के नेतृत्व में पश्चिमी देश रूस के विरुद्ध प्रतिबंध लगाकर यूक्रेन को हथियारों से लैस कर रहे हैं।  इसके अतिरिक्त यह देख, यूक्रेन की आर्थिक सहायता भी कर रहे हैं।  उनके यह काम बताते हैं कि वे किसी भी स्थति में युद्ध को रुकवाना नहीं चाहते हैं। 

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में रूस कई बार कह चुका है कि कीएव के लिए हथियारों का भेजा जाना न केवल यह कि युद्ध के बढ़ने का कारण बना हुआ है बल्कि इसके दुष्परिणाम एसे होंगे जिनकी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें