उत्तर कोरिया ने दी अमेरिका को ‘करारा’ जवाब देने की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i118116-उत्तर_कोरिया_ने_दी_अमेरिका_को_करारा’_जवाब_देने_की_चेतावनी
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यासों का विस्तार करने के लिए अमेरिका की आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०१, २०२२ १५:०५ Asia/Kolkata
  • उत्तर कोरिया ने दी अमेरिका को ‘करारा’ जवाब देने की चेतावनी

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यासों का विस्तार करने के लिए अमेरिका की आलोचना की है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, उत्तर कोरिया ने यह दावा किया है कि दक्षिण कोरिया अमेरिका के साथ मिलकर संभावित आक्रमण का युद्धाभ्यास कर रहा है। इस बीच मंगलवार को इस युद्धाभ्यास के जवाब में उत्तर कोरिया ने ‘‘अधिक प्रभावशाली उपायों’’ की चेतावनी दी। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब अमेरिका तथा दक्षिण कोरिया ने 200 से अधिक युद्धक विमानों के साथ हवाई अभ्यास किया। इनमें एफ-35 लड़ाकू विमान भी शामिल रहे। वहीं, उत्तर कोरिया ने भी इस साल अपने हथियारों का प्रदर्शन तेज़ कर दिया है। उसने 40 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया है।

इस बीच अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने इस साल बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास फिर से शुरू किए हैं। उन्होंने प्योंगयांग के साथ कूटनीतिक वार्ता के प्रयासों और महामारी के कारण पिछले कुछ वर्षों में अभ्यास नहीं किए थे। उत्तर कोरिया ने कहा कि उसकी प्रक्षेपण गतिविधियां संयुक्त सैन्य अभ्यासों के बीच एक चेतावनी के तौर पर हैं। उसने एक बयान में कहा, ‘‘अगर अमेरिका गंभीर सैन्य उकसावों को जारी रखता है तो उत्तर कोरिया इसके जवाब में अधिक शक्तिशाली उपाय करेगा।’’ बहरहाल, बयान में यह नहीं बताया गया कि ये उपाय क्या होंगे। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें