मिसाइल के जवाब में मिसाइल, उड़ानों का बदला रास्ता
https://parstoday.ir/hi/news/world-i118140-मिसाइल_के_जवाब_में_मिसाइल_उड़ानों_का_बदला_रास्ता
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया ने बुधवार को एक -दूसरे की समुद्री सीमा में मिसाइलें दागीं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०२, २०२२ १२:१४ Asia/Kolkata
  • मिसाइल के जवाब में मिसाइल, उड़ानों का बदला रास्ता

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया ने बुधवार को एक -दूसरे की समुद्री सीमा में मिसाइलें दागीं।

प्राप्त समाचारों के अनुसार उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया सोक्चो शहर से लगभग 60 किलो मीटर दूर उल्लुंगडो द्वीप तक कम दूरी की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल दागी।

इसके तीन घंटे बाद द. कोरिया ने जवाबी कार्रवाई की। द. कोरिया ने कहा कि उ. कोरिया की कार्रवाई उसके क्षेत्र का अस्वीकार्य उल्लंघन है। इसने जवाब में उसने हवा से जमीन पर मार करने वाली तीन मिसाइलें दागी है, जो उत्तरी सीमा रेखा से समान दूरी पर गिरी हैं।

द. कोरिया द्वारा उ. कोरिया की ओर से मिसाइलें दागे जाने के बाद बुधवार को दक्षिण कोरिया ने पूर्वी सागर क्षेत्र में अपने कुछ हवाई मार्गों को बंद कर दिया।

द. कोरिया के भूमि, बुनियादी ढांचा एवं परिवहन मंत्रालय ने कहा कि पूर्वी सागर में कुछ हवाई मार्ग 02 नवंबर को सुबह 10.58 बजे से 03 नवंबर को सुबह 11.05 बजे तक बंद रहेंगे।

मंत्रालय ने स्थानीय एयरलाइनों को सलाह दी है कि वे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका और जापान के मार्गों से उड़ान भरें।

उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में एयरलाइंस कंपनियां पूर्वी सागर के माध्यम से 33 उड़ानें संचालित करती हैं। इनमें से 32 अमेरिका के लिए और एक जापान के लिए संचालित होती हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें