सऊदी अरब के ख़िलाफ़ ईरान की धमकी से चिंतित हैं" अमेरिका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i118150-सऊदी_अरब_के_ख़िलाफ़_ईरान_की_धमकी_से_चिंतित_हैं_अमेरिका
वाइट हाउस के प्रवक्ता ने समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जरनल की मनगढंत ख़बर की प्रतिक्रिया में दावा किया है कि वाशिंग्टन सऊदी अरब के खिलाफ ईरान की धमकियों से चिंतित है और ज़रूरत पड़ने की स्थिति में जवाब देने में देरी नहीं करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०२, २०२२ १५:४८ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब के ख़िलाफ़ ईरान की धमकी से चिंतित हैं

वाइट हाउस के प्रवक्ता ने समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जरनल की मनगढंत ख़बर की प्रतिक्रिया में दावा किया है कि वाशिंग्टन सऊदी अरब के खिलाफ ईरान की धमकियों से चिंतित है और ज़रूरत पड़ने की स्थिति में जवाब देने में देरी नहीं करेगा।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रवक्ता ने दावा किया कि वॉल स्ट्रीट जरनल ने जो रिपोर्ट दी है उसके आधार पर हम सऊदी अरब को ईरानी धमकी से चिंतित हैं और क्षेत्र में अपने और अपने घटकों के हितों की रक्षा में संकोच से काम नहीं लेंगे।

समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जनरल ने दावा किया है कि सऊदी अरब ने अमेरिका को उन जानकारियों को शेयर किया है जिसके आधार पर ईरान शीघ्र ही सऊदी अरब में कुछ लक्ष्यों पर हमला करने वाला है और उसकी इस खबर के बाद वाइट हाउस के प्रवक्ता का यह बयान सामने आया है।  

ज्ञात रहे कि समाचारपत्र वॉल स्ट्रीट जरनल का यह लेख एसी हालत में प्रकाशित हुआ है जब रियाज़ और वाशिंग्टन के संबंधों में ओपेक प्लस देशों के हालिया निर्णय के बाद तनाव उत्पन्न हो गये हैं।

जानकार हल्कों का मानना है कि ईरान पर दबाव डालने और तेहरान के खिलाफ मुसलमानों में मतभेद फैलाने का यह अमेरिका का नया हथकंडा है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें