50 यूक्रेनी सैनिक मारे गये, कई वाहन नष्ट
https://parstoday.ir/hi/news/world-i118188-50_यूक्रेनी_सैनिक_मारे_गये_कई_वाहन_नष्ट
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। लुहांस्क क्षेत्र छुड़ाने के प्रयास में यूक्रेन के 50 जवान मारे गये जबकि कई वाहन नष्ट हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०४, २०२२ ०७:०५ Asia/Kolkata
  • 50 यूक्रेनी सैनिक मारे गये, कई वाहन नष्ट

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। लुहांस्क क्षेत्र छुड़ाने के प्रयास में यूक्रेन के 50 जवान मारे गये जबकि कई वाहन नष्ट हो गये।

रूस की न्यूज़ एजेंसी तास की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (एलपीआर) की सेनाओं के साथ लड़ाई में यूक्रेन के कम से कम 50 जवानों की मौत हो गई है।

वहीं, एलपीआर रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इवान फिलिपोनेंको ने बताया कि एलपीआर पीपुल्स मिलिशिया के सक्रिय आक्रामक कार्यों के परिणामस्वरूप यूक्रेन को जवानों और सैन्य उपकरणों का भारी नुकसान हुआ है।

पीपुल्स मिलिशिया ने अपने टेलीग्राम चैनल पर फिलिपोनेंको का हवाला देते हुए कहा कि इस हमले में 50 यूक्रेनी सैनिक मारे गए। एक टैंक, 3 बख्तरबंद कर्मियों के वाहक और 13 विशेष वाहनों का सफाया कर दिया गया।

यूक्रेन पर अपने हमलों को तेज करने के बाद रूस की सेना ने एक हफ्ते में ही कीव के करीब 2500 सैनिकों को मार गिराया है। रूस की न्यूज़ एजेंसी तास की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूसी सशस्त्र बलों ने पिछले सप्ताह यूक्रेन में अपने विशेष सैन्य अभियान के दौरान 2,500 से अधिक यूक्रेनी और विदेशी भाड़े के सैनिकों का सफाया कर दिया।

एक सप्ताह पहले मारे गए सैनिकों की तुलना में डेढ़ गुना अधिक संख्या है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 17 से 23 अक्टूबर तक यूक्रेन को ‘निकोलेयेव-क्रिवॉय रोग फ्रंट’ पर सैनिकों और उपकरणों के मामले में सबसे भारी नुकसान हुआ है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें