अमरीका, मध्यावधि चुनाव, बाइडन के लिए मुश्किल बढ़ा सकता है
https://parstoday.ir/hi/news/world-i118318-अमरीका_मध्यावधि_चुनाव_बाइडन_के_लिए_मुश्किल_बढ़ा_सकता_है
अमरीका में मध्यावधि चुनाव प्रक्रिया जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०८, २०२२ १०:०९ Asia/Kolkata
  • अमरीका, मध्यावधि चुनाव, बाइडन के लिए मुश्किल बढ़ा सकता है

अमरीका में मध्यावधि चुनाव प्रक्रिया जारी है।

मंगलवार को अमेरिका में हो रहे मध्यावधि चुनाव यह तय करेगा कि कांग्रेस में किसका वर्चस्व होगा। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की सभी 435 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं जबकि सीनेट की 35 सीटों पर ज़ोर आज़माइश हो रही है।

रिपब्लिकन पार्टी की तनिक भी बढ़त बाइडन प्रशासन की समस्याएं बढ़ा सकती हैं। अमरीकी प्रतिनिधि सभा की सारी 435 और सीनेट की 35 सीटों पर डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकंस आमने सामने हैं जबकि सीनेट की ख़ाली होने वाली 35 सीटों में से 21 रिपब्लिकंस के पास है जबकि 14 सीटों पर डेमोक्रेट्स को अपनी सीटें बचानी हैं।

दूसरी ओर ट्वीटर के नये प्रमुख एलन मस्क ने अमरीकियों को रिपब्लिकंस को वोट देने की सिफ़ारिश की है।

उधर अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह अगले सप्ताह एक "बहुत बड़ी घोषणा" करेंगे। मंगलवार को अमरीका में मध्यावधि चुनाव से पहले डोनल्ड ट्रम्प का यह ऐलान काफी अहम माना जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प 2024 में वाइट हाउस की दौड़ में शामिल हो सकते हैं।

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने 2020 में अपनी हार को कभी स्वीकार नहीं किया और उन्होंने महीनों तक यह संकेत दिया था कि वे फिर से अमरीकी राष्ट्रपति की दौड़ में उतरने के लिए तैयार हैं।

अमेरिका में मध्यावधि चुनावों की पूर्व संध्या पर लोगों को संबोधित करते हुए डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि बहुत ही महत्वपूर्ण, इतना महत्वपूर्ण कि इसे अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से भी अलग नहीं किया जाना चाहिए, मैं मंगलवार 15 नवम्बर को फ्लोरिडा के पाम बीच में मार-ए-लागो में एक बहुत बड़ी घोषणा करने जा रहा हूं। (AK)