दो लाख से अधिक सैनिक हताहत व घायल
एक अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया है कि यूक्रेन युद्ध में दो लाख से अधिक रूसी व यूक्रेनी सैनिक हताहत व घायल हुए हैं।
एक अमेरिकी अधिकारी ने आज गुरूवार की सुबह कहा कि समीक्षायें इस बात की सूचक हैं कि एक लाख से अधिक रूसी सैनिक और इतनी ही संख्या में यूक्रेनी सैनिक यूक्रेन युद्ध में हताहत व घायल हुए हैं। समाचार एजेन्सी इर्ना ने रोयटर्ज़ के हवाले से खबर दी है और अपनी रिपोर्ट में न तो अमेरिकी अधिकारी का नाम बताया है और न ही हताहत व घायल सैनिकों की संख्या बतायी है।
इसी प्रकार अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया है कि जारी साल की ठंडक यूक्रेनी मोर्चा अच्छी हालत में समय बितायेगा। साथ ही अमेरिकी अधिकारी ने रूस और यूक्रेन दोनों से कहा है कि वार्ता के लिए समय को बेहतर व अच्छा मौका समझें।
इस अमेरिकी अधिकारी का यह बयान ऐसे समय में आमने आ रहा है जब रूसी विदेशमंत्रालय ने इससे पहले एलान किया था कि यूक्रेनी सरकार में अमेरिकी प्रभाव इतना अधिक हो गया है कि वाशिंग्टन धीरे -धीरे यूक्रेन युद्ध के एक पक्ष में परिवर्तित होता जा रहा है और इन हालात में यूक्रेन के बारे में वाशिंग्टन से वार्ता कठिन होगी।
रूसी विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ ने भी अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से टेलीफोनी वार्ता में कहा था कि यूक्रेनी सेना को मज़बूत करने की नीति का जारी रहना केवल कीएफ़ सरकार की समस्याओं के लंबा होने का कारण बनेगा। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें