अमरीका ने यूक्रेन को कोई ब्लैंक चेक नहीं दिया हैः बाइडेन
यूक्रेन युद्ध में हथियारों की मांग को लेकर अमरीकी राष्ट्रपति का कहना है कि हमने यूक्रेन को कोई ब्लैंक चेक नहीं दिया है।
अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार की रात संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यूक्रेन के लिए लंबी मारक क्षमता वाले हथियार भेजने के हम विरोधी हैं।
उन्होंने कहा कि जब यूक्रेन ने हमसे युद्धक विमानों की मांग की थी तो हमने इसका नकारात्मक जवाब दिया था। बाइडेन का कहना था कि हम तीसरे विश्व युद्ध में शामिल नहीं होना चाहते हैं। उनका कहना था कि रूसी सीमा के भीतर हर प्रकार के हमले से बचने के लिए हम यूक्रेन को लंबी दूरी की मारक क्षमता वाले हथियार नहीं देंगे।
अमरीकी राष्ट्रपति ने ख़रसून के हालिया परिवर्तनों के संदर्भ में कहा कि दोनों युद्धरत पक्षों के लिए पुनः समीक्षा का यह एक अच्छा अवसर है। ख़रसून से रूसी सैनिकों के निकलने की ओर संकेत करते हुए बाइडेन ने कहा कि अभी पता नहीं है कि रूस वहां से वापस निकलेगा। इस प्रश्न के जवाब में कि रूस और यूक्रेन की सीमाओं में किसी भी प्रकार के परिवर्तन की संभावना पाई जाती है।
अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह मुद्दा यूक्रेन पर निर्भर करता है और इस बारे में हम यह नहीं कह सकते कि वे क्या करें और क्या न करें। बाइडने का कहना था कि कीएफ के भविष्य के बारे में उसकी क्या योजना है इसका हमें कोई पता नहीं है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए