अमरीका, सज़ाए मौत के समर्थकों की संख्या बढ़ रही है
https://parstoday.ir/hi/news/world-i118586-अमरीका_सज़ाए_मौत_के_समर्थकों_की_संख्या_बढ़_रही_है
एक सर्वे में बताया गया है कि ज़्यादातर अमरीकी नागरिक हत्यारों के लिए मृत्युदंड के समर्थक हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १५, २०२२ १४:३० Asia/Kolkata
  • अमरीका, सज़ाए मौत के समर्थकों की संख्या बढ़ रही है

एक सर्वे में बताया गया है कि ज़्यादातर अमरीकी नागरिक हत्यारों के लिए मृत्युदंड के समर्थक हैं।

गैलप पोल के परिणामों से पता चलता है कि 55 प्रतिशत अमरीकी नागरिक हत्यारों के लिए सज़ाए मौत के समर्थक हैं। गैलप सर्वे के परिणाम से पता चलता है कि ज़्यादातर अमरीकी नागरिक यानी 55 प्रतिशत लोग अमरीका में हत्यारों को सज़ाए मौत देने का समर्थन करते हैं और यह निरंतर छठां वर्ष है कि जब सज़ाए मौत पाने वालों के लिए अमरीकी जनता की समर्थन दर 54 से 56 प्रतिशत के बीच है।

शोध और अध्ययन से पता चलता है कि ज़्यादातर अमरीकियों ने हमेशा सज़ाए मौत पाने वाले हत्यारों की सज़ाए मौत का समर्थन किया है और गैलप की रिपोर्ट के अनुसार 1976 से 2016 के बीच सज़ाए मौत के लिए अमरीकी समर्थन की  दर 60 से 80 प्रतिशत के बीच थी।

रिपोर्ट के अनुसार जब गैलप पोलिंग स्टीट्यूट ने 1936 में यह शोध शुरु कया था तो 59 प्रतिशत अमरीकी व्यस्कों ने अपराधियों को सज़ाए मौत देने का समर्थन किया था और उसके बाद से ज़्यादातर अमरीकियों ने सज़ाए मौत पाने वाले हत्यारों के लिए सज़ाए मौत का समर्थन किया है।

इस रिपोर्ट के अनुसार जून 1972 में अमरीकी सुप्रीम कोर्ट की ओर से सज़ाए मौत को ग़ैर क़ानूनी क़रार देने के बाद ज़्यादातर अमरीकियों ने सज़ाए मौत पर अमल का समर्थन जारी रखा और जब 1976 में उसे बहाल कर दिया गया तो अमरीकी जनता ने मृत्युदंड का समर्थन किया। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें