लेफ्टिनेंट-जनरल आसिम मुनीर पाकिस्तान के नये सेना प्रमुख बन गये
पाकिस्तान में काफी असमंजस के बाद गुरुवार को लेफ्टिनेंट-जनरल आसिम मुनीर को अगले सेना प्रमुख के तौर पर चुन लिया गया। परमाणु ताकत से संपन्न पाकिस्तान में सेना, सत्ता और प्रशासन में ताकवर भूमिका निभाती है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मांग की थी कि देश में जल्द ही नए आम चुनाव कराए जाएं और उसके बाद जो सरकार बने, वह नए सेना प्रमुख की नियुक्ति करे। उन्होंने मौजूदा सेना प्रमुख कमर बाजवा को एक और सेवा विस्तार देने की सलाह भी दी थी लेकिन मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था।
लेफ्टिनेंट-जनरल मुनीर की सेना प्रमुख के तौर पर नियु्क्ति ऐसे समय हो रही है जब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान यह आरोप लगाते रहे हैं कि इस साल की शुरुआत में उनके सत्ता से बेदखल होने के पीछ सेना का हाथ था।
रक्षा मंत्री ख़्वाजा असिफ़ पत्रकारों के सामने घोषणा की है कि मुनीर की नए सेना प्रमुख के पद पर तैनाती उनकी योग्यता, कानून और संविधान के अनुसार है।
लेफ्टिनेंट-जनरल आसिम पाकिस्तान की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका निभा चुके हैं। मुनीर की नियुक्ति पाकिस्तान के लोकतंत्र, पाकिस्तान के भारत और तालिबान के शासन वाले अफगानिस्तान के साथ रिश्तों को प्रभावित कर सकती है। साथ ही चीन और अमेरिका के साथ पाकिस्तान के रिश्तों पर भी असर पड़ सकता है।
पाकिस्तान में तीन साल के लिए सेना प्रमुख की नियुक्ति की जाती है, लेकिन कई सेना प्रमुखों को सेवा विस्तार मिला है। इस सूची में वर्तमान सेना प्रमुख जरनल बाजवा का नाम भी शामिल है, जिन्हें नवंबर 2016 में इस पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन साल 2019 में उन्हें तीन वर्ष के लिए सेवा विस्तार दे दिया गया। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें