पाकिस्तानः सबसे सीनियर अफ़सर जनरल आसिम मुनीर नए सेना प्रमुख
https://parstoday.ir/hi/news/world-i118960-पाकिस्तानः_सबसे_सीनियर_अफ़सर_जनरल_आसिम_मुनीर_नए_सेना_प्रमुख
पाकिस्तान में जनरल क़मर जावेद बाजवा के रिटायरमेंट के बाद आप्रेशनल अनुभव और इंटैलीजेन्स महारत रखने वाले सीनियर अफ़सर जनरल आसिम मुनीर को सेनाध्यक्ष का पद सौंपा गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २५, २०२२ १३:०८ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तानः सबसे सीनियर अफ़सर जनरल आसिम मुनीर नए सेना प्रमुख

पाकिस्तान में जनरल क़मर जावेद बाजवा के रिटायरमेंट के बाद आप्रेशनल अनुभव और इंटैलीजेन्स महारत रखने वाले सीनियर अफ़सर जनरल आसिम मुनीर को सेनाध्यक्ष का पद सौंपा गया है।

शानदार कैरियर के मालिक जनरल साहिर शमशाद मिर्ज़ा को चेयरमैन ज्वाइंट चीफ़्स आफ़ स्टाफ़ कमेटी नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से नई सैन्य कमान को अवगत कराने वाले एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने संविधान की संबंधित धाराओं के तहत यह नियुक्तियां की हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने मंत्रीमंडल की बैठक में राष्ट्रपति अलवी को इन नियुक्तियों की अनुशंसा की थी।

जनरल आसिम मुनीर जनरल क़मर बाजवा की जगह लेंगे जो 29 नवम्बर को रिटायर हो रहे हैं जबकि जनरल साहिर शमशाद मिर्ज़ा जनरल नदीम रज़ा की जगह लेंगे जो 27 नवम्बर को सेना से विदाई ले रहे हैं।

सेना प्रमुख नियुक्त किए जाने के बाद जनरल आसिम मुनीर ने प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ से मुलाक़ात की।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें