कम से कम 10 हज़ार यूक्रेनी सैनिक मारे गयेः कीव
https://parstoday.ir/hi/news/world-i119194-कम_से_कम_10_हज़ार_यूक्रेनी_सैनिक_मारे_गयेः_कीव
यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार ने कहा है कि रूस के साथ जंग में 10 से 13 हज़ार यूक्रेनी सैनिक मारे गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०२, २०२२ १३:०८ Asia/Kolkata
  • कम से कम 10 हज़ार यूक्रेनी सैनिक मारे गयेः कीव

यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार ने कहा है कि रूस के साथ जंग में 10 से 13 हज़ार यूक्रेनी सैनिक मारे गये हैं।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार मीखाइलो पोदोलियाक ने गुरूवार की शाम को कहा कि रूस के साथ होने वाली लड़ाई में यूक्रेन के 10 से 13 हज़ार सैनिक मारे गये हैं।

उन्होंने एक टीवी साक्षात्कार में कहा कि हमारे पास सैनिक सूत्रों का आधिकारिक आंकड़ा है जो इस बात का सूचक है कि मारे जाने वाले यूक्रेनी सैनिकों की संख्या 10 से 13 हज़ार के बीच है।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि यूक्रेन के घायल होने वाले सैनिकों की संख्या मारे जाने वाले सैनिकों से अधिक है और हम मारे जाने वाले सैनिकों की संख्या बताने में संकोच से काम नहीं लेंगे।

इससे पहले अगस्त महीने में यूक्रेन की सशस्त्र सेना के कमांडर ने कहा था कि रूस के साथ लड़ाई में मारे जाने वाले यूक्रेनी सैनिकों की संख्या लगभग 9 हज़ार है जबकि स्वतंत्र सूत्रों का कहना है कि मारे जाने वाले यूक्रेनी सैनिकों की संख्या इससे कहीं अधिक है जितना इस देश के अधिकारी और सैनिक कमांडर बता रहे हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें