ईरान के साथ बातचीत बंद होनी चाहियेः हिलैरी क्लिंटन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i119196-ईरान_के_साथ_बातचीत_बंद_होनी_चाहियेः_हिलैरी_क्लिंटन
अमेरिका की पूर्व विदेशमंत्री हिलैरी क्लिंटन ने इस देश के पर्व राष्ट्रपति के क्रियाकलापों की आलोचना करते हुए कहा है कि ईरान के साथ वार्ता बंद होनी चाहिये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०२, २०२२ १३:४९ Asia/Kolkata
  • ईरान के साथ बातचीत बंद होनी चाहियेः हिलैरी क्लिंटन

अमेरिका की पूर्व विदेशमंत्री हिलैरी क्लिंटन ने इस देश के पर्व राष्ट्रपति के क्रियाकलापों की आलोचना करते हुए कहा है कि ईरान के साथ वार्ता बंद होनी चाहिये।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार हिलैरी क्लिंटन ने आज सुबह इस देश के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के क्रियाकलापों की आलोचना की और कहा कि इस देश की वर्तमान सरकार को ईरान के साथ परमाणु विषय सहित किसी भी विषय पर वार्ता नहीं करनी चाहिये।

ज्ञात रहे कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक पक्षीय रूप से ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते से निकल गये थे जिसकी अमेरिका के भीतर और बाहर काफी आलोचना हुई थी और ट्रम्प ने परमाणु समझौते से निकलने के बाद ईरान के खिलाफ अधिकतम दबाव की नीति अपनाई जिसकी विफलता की स्वीकारोक्ति आज आधिकारिक तौर पर स्वंय अमेरिकी अधिकारी कर रहे हैं।

ट्रंप और उनकी मंडली को अपेक्षा थी कि तेहरान के खिलाफ कड़े से कड़े प्रतिबंध व दबाव से तेहरान उनके साथ वार्ता करने पर बाध्य हो जायेगा परंतु एसा कुछ भी नहीं हुआ और ईरान आज भी अपने कानूनी अधिकारों पर बल दे रहा है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें