अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर लगाए फिर प्रतिबंध
https://parstoday.ir/hi/news/world-i119200-अमेरिका_ने_उत्तर_कोरिया_पर_लगाए_फिर_प्रतिबंध
अमेरिका ने एक बार फिर उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसके पीछे का कारण इस देश के मिसाइल कार्यक्रम को बताया जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०२, २०२२ १५:१४ Asia/Kolkata
  • अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर लगाए फिर प्रतिबंध

अमेरिका ने एक बार फिर उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसके पीछे का कारण इस देश के मिसाइल कार्यक्रम को बताया जा रहा है।

अब खबर आई है कि अमेरिका ने उत्तर कोरिया में सत्तारूढ़ दल की केंद्रीय समिति के तीन सदस्यों पर देश के बैलेस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में शामिल रहने के आरोप में प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी वित्त विभाग ने बयान जारी करके इसकी जानकारी दी।

अमेरिकी वित्त विभाग ने कहा है कि इसने वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के निदेशक तथा उप निदेशक क्रमश: जॉन इल हो तथा यू जिन को प्रतिबंधित कर दिया है, इसके अलावा केंद्रीय समिति के एक अन्य सदस्य किम सू गिल पर भी प्रतिबंध लगाया है।

वित्त विभाग ने कहा कि उनके बैंक खातों और अन्य आर्थिक संपत्तियों को फ्रीज कर दिया गया है तथा उनके साथ किसी प्रकार का लेन देन अथवा व्यवसाय करने से अमेरिकियों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। उत्तर कोरिया ने इस साल बैलेस्टिक मिसाइल कार्यक्रम की गति बढाते हुए कई परीक्षण किये हैं, जिसके बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर दबाब बढ़ गया है।

वित्त विभाग ने एक बयान जारी करके कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का उल्लंघन करते हुये उत्तर कोरिया के हथियारों को विकसित करने में तीन अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 2017 के बाद बड़ी संख्या में बैलेस्टिक मिसाइलों के परीक्षण में व्यक्तिगत रूप से शामिल रहे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें