अफ़ग़ानिस्तान में पाकिस्तान के दूतावास पर हमला, सुरक्षा अधिकारी घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i119218-अफ़ग़ानिस्तान_में_पाकिस्तान_के_दूतावास_पर_हमला_सुरक्षा_अधिकारी_घायल
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित पाकिस्तान के दूतावास पर फ़ायरिंग में एक पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी घायल हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०३, २०२२ ०९:१६ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में पाकिस्तान के दूतावास पर हमला, सुरक्षा अधिकारी घायल

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित पाकिस्तान के दूतावास पर फ़ायरिंग में एक पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी घायल हो गया है।

पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने दूतावास पर हमले की निंदा करते हुए कहा है कि इस हमले में मिशन के प्रमुख उबैदुर्रहमान को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी।

काबुल पुलिस का कहना है कि सुरक्षा बलों ने दूतावास के नज़दीक एक इमारत से दो संदिग्धों को गिरफ़्तार किया है, जिनके पास हल्के हथियार थे।

पाकिस्तानी दूतावास ने भी एक बयान जारी करके कहा है कि इस हमले में मिशन प्रमुख की हत्या की कोशिश की गई, जिसकी कड़ी निंदा की जाती है। अफ़ग़ानिस्तान की अंतरिम सरकार को हमले की तुरंत जांच करानी चाहिए, दोषियों को पकड़ना चाहिए और जवाबदेही तय कर पाकिस्तानी राजदूतों और नागरिकों की सुरक्षा के लिए तुरंत क़दम उठाए जाने चाहिए।

दूतावास के एक अधिकारी ने एएफ़पी को बताया कि हमालवरों ने घरों के पीछे से फ़ायरिंग शुरू कर दी। राजदूत और हम सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन कोई भी दूतावास की इमारत से बाहर नहीं निकल रहा है। msm