दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयारः पाकिस्तानी सेना प्रमुख
https://parstoday.ir/hi/news/world-i119256-दुश्मन_को_मुंहतोड़_जवाब_देने_के_लिए_तैयारः_पाकिस्तानी_सेना_प्रमुख
पाकिस्तानी सेना के नये प्रमुख जनरल आसिम ने कहा है कि उनकी सेना भारत के साथ जंग को तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०४, २०२२ ०७:१३ Asia/Kolkata
  • दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयारः पाकिस्तानी सेना प्रमुख

पाकिस्तानी सेना के नये प्रमुख जनरल आसिम ने कहा है कि उनकी सेना भारत के साथ जंग को तैयार है।

पाकिस्तानी सेना प्रमुख का यह बयान 3 दिसंबर को आया है, जब भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में युद्ध की शुरुआत हुई थी।

उन्होंने कहा कि अगर उनके देश पर हमला होता है तो पाकिस्तानी सेना न केवल अपने देश की एक- एक इंच भूमि की रक्षा करेगी बल्कि दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देगी।

पाकिस्तान का सेनाध्यक्ष बनने के बाद भारत को लेकर पहली बार मुनीर ने इस प्रकार की टिप्पणी की है। मुनीर की टिप्पणी ठीक उसी दिन आई है, जब पाकिस्तान ने 1971 में 'ऑपरेशन चंगेज खान' लॉन्च किया था।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने अभी पहली दिसंबर को कहा था कि 1971 में पूर्वी पाकिस्तान को लेकर हुई लड़ाई में भारतीय सेना से मिली शर्मनाक हार पाकिस्तानी सेना की बड़ी विफलता थी। उन्होंने यह टिप्पणी पाकिस्तानी सेना के पूर्व प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा पर निशाना साधते हुए की जिन्होंने भारत से मिली हार को पाकिस्तान की राजनीतिक विफलता करार दिया था।

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने अपने रिटारमेंट के दिन रावलपिंडी में सेना मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में 1971 के युद्ध का जिक्र किया था। जनरल बाजवा ने कहा था "1971 के युद्ध में पाकिस्तान की ओर से 93 हजार नहीं केवल 34 हजार सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। बाकी लोग अलग-अलग सरकारी विभागों से थे।" MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें