क्या अमरीका दूसरे गृह युद्ध की ओर बढ़ रहा है?
नेशनल इंटरेस्ट वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक़, अमरीका में हिंसा और आतंकवादी कार्यवाहियों के क्रम को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस देश में दूसरे गृहयुद्ध की शुरुआत हो रही है।
नेशनल इंटरेस्ट का कहना है कि प्रदर्शन और उसका विरोध, श्वेत वर्चस्ववादियों द्वारा हिंसा को हवा देना और दक्षिणपंथी राजनेताओं का लोगों को भड़काना, सड़कों पर और स्कूलों में माहौल को ख़राब कर रहा है।
इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स में किस तरह गृह युद्ध या नागरिक युद्ध शुरू होता है, शीर्षक के तहत प्रकाशित एक लेख में बरबरा वॉल्टर ने लिखा था कि कोई भी यह विश्वास नहीं करेगा कि लोकतंत्र कमज़ोर पड़ रहा है या यह नागरिक युद्ध की ओर बढ़ रहा है। हालांकि कुछ साक्ष्यों से पता चलता है कि अमरीका में दूसरा गृह युद्ध शुरू हो सकता है।
अमरीका में 1861 से 1865 के बीच भयानक गृह युद्ध हुआ था। इसका मुख्य कारण कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अमरीकी समाज के बीच विभाजन था।
अमरीका में दक्षिणपंथी श्वेत वर्चस्ववादियों को लग रहा है कि अमरीका और पश्चिमी देशों में श्वेतों के ख़िलाफ़ एक बड़ी साज़िश चल रही है और उनका वर्चस्व ख़तरे में है। msm