दाइश और तालेबान के बीच गंभीर झड़पें कई ढेर
May १९, २०१६ ०९:१७ Asia/Kolkata
आतंकवादी गुटों दाइश और तालेबान के बीच अफ़ग़ानिस्तना में गंभीर झड़पें हुई हैं। इन झड़पों में कम से कम 29 लोग मारे गए हैं।
तस्नीम न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत के अधिकारी का कहना है कि तालेबान और दाइश के बीच झड़पें कल से आरंभ हुईं जो रिपोर्त मिलने तक जारी थीं। इन झड़पों के दौरान दोनों ओर से कम से कम 29 लोग मारे गए हैं।
नंगरहार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्लाह ख़ूगियानी ने बताया है कि दोनो आतंकवादी गुटों के बीच झड़पों में उनके कई सदस्य घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह झड़पें अभी भी जारी हैं।
टैग्स