पेरू को मिली पहली महिला राष्ट्रपति, कहा भ्रष्टाचार से संघर्ष करूंगी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i119404-पेरू_को_मिली_पहली_महिला_राष्ट्रपति_कहा_भ्रष्टाचार_से_संघर्ष_करूंगी
साठ वर्षीय "डीना बोलुआर्ट" ने पेरू के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है, इस प्रकार वे पेरू की पहली महिला राष्ट्रपति बनी हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०८, २०२२ १०:३८ Asia/Kolkata
  • पेरू को मिली पहली महिला राष्ट्रपति, कहा भ्रष्टाचार से संघर्ष करूंगी

साठ वर्षीय "डीना बोलुआर्ट" ने पेरू के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है, इस प्रकार वे पेरू की पहली महिला राष्ट्रपति बनी हैं।

इर्ना के अनुसार पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को गिरफ़्तार कर लिया गया है।  इस गिरफ़्तारी के बाद पेरू की उप राष्ट्रपति, इस देश की नई राष्ट्रपति बनीं। 

राष्ट्रपति पद की सौगंध के बाद डीना बोलूआर्ट ने कहा कि उनका सबसे पहला काम सरकारी भ्रष्टाचार पर नकेल कसना है।  संसद को भंग करने के प्रयास के कारण बुधवार को पेड्रो कैस्टिलो को गिरफ़्तार करके पद से हटा दिया गया।  उनपर महाभियोग चलाया गया था। 

पेरू के अपदस्थ राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो का कार्यकाल जूलाई 2021 को आरंभ हुआ था।  उस समय के उनको विभिन्न संकटों का सामना रहा है।  उनपर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगा था।  पेरू की संसद विपक्ष के नियंत्रण में है।  विपक्ष, पेड्रो कैस्टिलो के विरुद्ध महाभियोग चलाना चाहता था इसी बीच उन्होंने संसद को ही भंग करने की बात कह दी।  संसद ने उसी समय पेड्रो कैस्टिलो को अपदस्त कर दिया और साथ ही वे गिरफ़्तार कर लिय गए।

उल्लेखनीय है कि पेरू एसा देश है जहां पर पिछले कई वर्षों से राजनीतिक उथल-पुथल चली आ रही है।  वहां के कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं।पेड्रो कैस्टिलो पर भी आरोप है कि किसी अपराधी संगठन से उनको जो लाभ पहुंचा उसकी जांच के रास्ते में वे बाधाएं डाल रहे हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें