हम रूस से युद्ध नहीं चाहते" अमेरिका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i119414-हम_रूस_से_युद्ध_नहीं_चाहते_अमेरिका
अमेरिकी प्रतिरक्षामंत्रालय ने रूसी अधिकारियों के उन बयानों की प्रतिक्रिया में कहा है कि हम रूस से जंग नहीं चाहते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०८, २०२२ १४:०७ Asia/Kolkata
  •  हम रूस से युद्ध नहीं चाहते

अमेरिकी प्रतिरक्षामंत्रालय ने रूसी अधिकारियों के उन बयानों की प्रतिक्रिया में कहा है कि हम रूस से जंग नहीं चाहते हैं।

रूसी अधिकारियों ने कहा था कि अमेरिका यूक्रेन को वह हथियार दे रहा है जिनकी मदद से वह रूस के अंदर घुस कर हमला कर रहा है। अमेरिकी प्रतिरक्षामंत्रालय ने कहा कि हम यूक्रेन की सैन्य सहायता कर रहे हैं पर लक्ष्यों का चयन वे खुद करते हैं।

एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यूक्रेनियों को अपनी रक्षा के लिए जिन हथियारों की ज़रूरत है हम उन्हें देते हैं परंतु हम रूस से जंग नहीं चाहते हैं।

यूक्रेन ने रूस के काफी अंदर घुस कर 3 एयरबेस पर हवाई हमला किया है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने संवाददाताओं से कहा कि ‘हम यूक्रेन को उसकी सीमाओं से आगे हमला करने के लिए समर्थ नहीं बना रहे हैं।

हम यूक्रेन को अपनी सीमाओं से दूर जाकर हमला करने के लिए प्रोत्साहित भी नहीं कर रहे हैं। नेड प्राइस ने यह भी कहा कि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ये हमले यूक्रेन ने ही किए थे। प्राइस ने कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन को वे हथियार मुहैया नहीं कराए हैं, जिनका इस्तेमाल रूस के भीतर हमले के लिए किया जा रहा है।  

उधर मॉस्को ने कहा है कि सोमवार को उसके 2 एयरबेस पर हुए हमलों में उसके तीन सैनिकों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। इसके साथ ही दो युद्धक विमानों को भी नुकसान पहुंचा जबकि मंगलवार को कुर्स्क में एक तीसरे रूसी एयरबेस पर एक और ड्रोन हमले में तेल डिपो में आग लग गई।

यह एयरबेस यूक्रेन के करीब है। कीव में सरकार ने सीधे तौर पर इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन फिर भी इनकी सफलता का जश्न मनाया गया। मंगलवार को यूक्रेन की सीमा से लगभग 90 किमी उत्तर में रूसी शहर कुर्स्क में अधिकारियों ने एक एयरबेस के ऊपर काले धुएं की तस्वीरें जारी कीं।

बताया गया कि ड्रोन हमले से एक तेल भंडारण टैंक में आग लग गई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। गौरतलब है कि एक दिन पहले यूक्रेन से सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पर एंगेल्स एयर बेस पर और रूस के रणनीतिक बमवर्षक बेड़े के ठिकाने रियाजान में ड्रोन हमले हुए थे। रियाजान मास्को से केवल कुछ ही घंटों की दूरी पर है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें