अमरीका, शिकागो में हुई फ़ायरिंग, 2 स्कूली बच्चे हताहत
अमरीकी राज्य शिकागो में फ़ायरिंग की एक घटना में दो स्कूली बच्चे हताहत और दो अन्य घायल हो गये।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार शिकागो राज्य की पुलिस ने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार शुक्रवार की शाम बेनीटो ज्योआर्ज़ हाई स्कूल के बाहर दो स्कूली बच्चे गोलियों का निशाना बनकर अपनी जान से हाथ धो बैठे जबकि दो अन्य घायल हो गये।
रिपोर्ट में बताया गया है कि मरने वालों में 14 और 15 साल के दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने घायलों की हालत ख़तरे से बाहर बताई है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी भी संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में नहीं किया जा सका है जिसकी वजह से फ़ायरिंग के कारण का भी पता नहीं चल सका है।
ज्ञात रहे कि अमरीका में फ़ायरिंग की घटनाओं मे प्रतिवर्ष कई हज़ार लोग मारे जाते हैं और घायल हो जाते हैं। हथियारों को ख़रीदना और बेचना और उसे खुले आम लेकर चलने की आज़ादी को अमरीका में फ़ायरिंग और मारे जाने की घटना में वृद्धि का अहम कारण क़रार दिया जा रहा है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए