भूकंप के जोरदार झटकों से दहला कैलिफोर्निया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i119870-भूकंप_के_जोरदार_झटकों_से_दहला_कैलिफोर्निया
अमेरिका के उत्तरी राज्य कैलिफोर्निया के इयूरेका इलाके में भूकंप आने से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस बात की जानकारी यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २२, २०२२ ०६:२५ Asia/Kolkata
  • भूकंप के जोरदार झटकों से दहला कैलिफोर्निया

अमेरिका के उत्तरी राज्य कैलिफोर्निया के इयूरेका इलाके में भूकंप आने से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस बात की जानकारी यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने दी है।

इस भूकंप के कारण सड़कों और घरों को नुकसान पहुंचा है। भूकंप इतना जोरदार था कि लोग नींद से जाग गए। अब हजारों लोग बिना बिजली के रहने को भी मजबूर हैं।

सैन फ्रांसिस्को के उत्तर-पश्चिम में लगभग 343 किलोमीटर दूर स्थित फर्नडेल के पास देर रात दो बजकर 34 मिनट पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया।

इस भूकंप का केंद्र तट के पास 10 मील की गहराई में था। इसके बाद भूकंप बाद के कई झटके महसूस किए गए।

देश में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर नजर रखने वाली ‘पावरआउटेज डॉट कॉम ने बताया कि भूकंप के बाद 55,000 से अधिक उपभोक्ताओं ने बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की।

कई जगह गैस रिसाव की भी शिकायतें मिली हैं। हम्बोल्ट काउंटी शेरिफ कार्यालय ने ट्वीट किया कि सुनामी की आशंका नहीं है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें