यूक्रेन को तबाही में झोंकने की तैयारी, रूस ने दी चेतावनी
यूक्रेन में युद्ध अभी भी अपने 10वें महीने के अंत में पूरी ताक़त के साथ जारी है और इसके समाप्त होने की कोई संभावना नहीं है, यह एसी हालत में है कि इस युद्ध के संबंध में हालिया घटनाक्रमों पर नज़र डालने से पता चलता है कि इस तरह से इस युद्ध के विस्तार की संभावना बढ़ गयी है।
यूक्रेन में युद्ध से संबंधित घटनाक्रम के अंतर्गत यूक्रेन के राष्ट्रपति विलोदीमिर ज़ेलेंस्की 24 फ़रवरी को यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से अपनी पहली विदेश यात्रा पर बुधवार को अमरीका पहुंचे और उन्होंने अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाक़ात की।
इस यात्रा के दौरान पैदा होने वाले ख़तरों और सुरक्षा संबंधी बहस की वजह से इस यात्रा का अधिकारिक रूप से एलान नहीं किया गया।
इस यात्रा के दौरान अमरीका, कीव के लिए अरबों डॉलर के ताज़ा सैन्य सहायता पैकेज के हिस्से के रूप में यूक्रेन को विकसित पैट्रियट मिज़ाइल सिस्टम की डिलीवरी को मंज़ूरी दे सकता है।
आज तक अमरीका ने ब्रिटेन के साथ यूक्रेन को अब तक का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय और सैन्य पैकेज दिया है और रूस के विरुद्ध युद्ध में उनका भरपूर समर्थन किया है।
यह उम्मीद की जा रही है कि अमरीका की ओर से यूक्रेन के लिए एक अन्य बड़ा समर्थन पैकेज रास्ते में है। इस यात्रा के जवाब में क्रिमलन ने घोषणा की कि विलोदीमीर ज़ेलेंस्की की यात्रा से कुछ भी सकारात्मक चीज़ हासिल नहीं होगी और रूस को कीव के साथ शांति वार्ता का कोई मौका नहीं दिख रहा है। इसके अलावा मास्को ने यूक्रेन को हथियारों की डिलीवरी के बारे में चेतावनी दी है।
क्रिमलन हाऊस के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि कीव को हथियारों की आपूर्ति जारी है और आपूर्ति किए गए हथियारों की सीमा का विस्तार हो रहा है, बेशक यह सब संघर्ष में वृद्धि की ओर ले जाता है और यूक्रेन के लिए कोई शुभसूचना नहीं है।
जिस मुद्दे ने हालिया दिनों में रूस के लिए बड़ी चिंता पैदा कर दी है कि वह अमरीका से यूक्रेन को पैट्रियट मीज़ाइल सिस्टम डिलीवरी की संभावना है। यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों के बारे में अमरीका के दावों के विपरीत वाशिंगटन और उसके पश्चिमी घटकों ने इस खूनी युद्ध को जारी रखने और यूक्रेन को यथासंभव अधिक से अधिक आधुनिक हथियारों से लैस करने की नीति अपनाई है, विशेष रूप से लंबी दूरी के मिज़ाइलों और ड्रोन जैसे निर्णायक व अहम हथियारों से। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए