तालेबान के फैसले की ओआईसी ने कि निंदा
इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी ने महिलाओं की शिक्षा पर प्रतिबंध के तालेबानी फैसले की निंदा की है।
ओआईसी के महासचिव ने तालेबान द्वारा विश्वविद्यालय में महिलाओं की पढ़ाई पर रोक लगाए जाने को निराशापूर्ण बताया है।
हुसैन इब्राहीम ताहा ने कहा है कि तालेबान की ओर से छात्राओं की पढ़ाई पर रोक के आदेश को चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि इस्लामी सहयोग संगठन का यह मानना है कि यह फैसला बहुत दुखद है।
ओआईसी के महासचिव के अनुसार यह काम अफ़ग़ानिस्तान की लड़कियों को उच्च शिक्षा, नौकरी और सामाजिक न्याय से रोकेगा। उनका कहना था कि हम तालेबान के इस फैसले की भर्त्सना न करने को अनदेखा नहीं कर सकते।
याद रहे कि तालेबान के उच्च शिक्षा मंत्रालय की ओर से एलान किया गया है कि अगली सूचना तक लड़कियों को देश के विश्वविद्यालयों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जााएगी। तालेबान के शिक्षामंत्री ने अफ़ग़ानिस्तान के सभी विश्वविद्यालयों को एक आदेश जारी करके बताया है कि फिलहाल सभी महिलाओं को विश्विद्यालय की शिक्षा से रोका जा रहा है।
इसमें कहा गया है कि कैबिनेट ने अफ़ग़ानिस्तान में सावर्जनिक और निजी विश्वविद्यालयों को महिला छात्रों तक पहुंच को निलंबित करने का फैसला लिया है। तालेबान के इस फैसले पर राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी के महासचिव के अतिरिक्त संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने भी तालेबान के इस फैसले की निंदा की है। उल्लेखनीय है कि सत्ता संभालने के बाद ही तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं को रोज़ग़ार के बहुत से अवसरों से वंचित कर दिया था।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए