स्वीडन में अभूतपूर्व ढंग से बढ़ीं हिसंक कार्यवाहियां
स्वीडन के न्याय मंत्रालय ने बताया है कि देश में हिंसक घटनाएं, अभूतपूर्व ढंग से बढ़ रही हैं।
स्काई न्यूज़ के अनुसार स्वीडन के न्यायमंत्री गोनार स्ट्रोनर ने कहा कि देश में 2022 में आग्नेयास्त्रों के साथ हिंसा बहुत बढ़ी है। उन्होंने स्वीडन में सशस्त्र ढंग से बढ़ती हिंसा के प्रति चिंता व्यक्त की।
स्वीडन के मंत्री का कहना था कि बहुत खेद की बात है कि इस साल देश में आग्नेयास्त्रों के साथ हिंसा में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। स्वीडन की सरकार के अनुसार इस वर्ष वहां पर गोलियों से कम से कम 60 लोग मारे गए। हालिया वर्षों के दौरान इस पश्चिमी देश में गोलीबारी की भी कई घटनाएं घटी हैं।
यहां की पुलिस का मानना है कि सशस्त्र अपराधी गुटों की गतिविधियां भी इस हिंसा का कारण हो सकती हैं। स्वीडन के न्यायमंत्री गोनार स्ट्रोनर के अनुसार इन मृतको की संख्या उनसे बहुत कम है जो समाज के अन्य वर्गों में सुनियोजित अपराधों के कारण मारे जाते हैं।
स्वीडन में 2021 में गोलीबारी में 45 लोग मारे गए थे जबकि सन 2012 में उनकी संख्या 17 थी। जहां पर इस वर्ष स्वीडन में हिंसा के दौरान मारे जाने वाले लोगों की संख्या 60 बताई जा रही है वहीं पर नार्वे और डेनमार्क में यह 4 है जबकि फ़िनलैण्ड में 2 है।
अगर हिंसा और गोलीबारी के दौरान मारे जाने वाले लोगों की अधिक संख्या के बारे में बात करें तो इसमें अमरीका सबसे आगे रहा है। वहां पर आए दिन गोलीबारी की घटना में कई लोग मारे जाते हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए