चीन अब कोरोना के आकंड़े हर रोज़ जारी नहीं करेगा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i119972-चीन_अब_कोरोना_के_आकंड़े_हर_रोज़_जारी_नहीं_करेगा
चीन की ज़ीरो-कोविड पॉलिसी ख़त्म हो चुकी है, और अब यहां यह वायरस तेज़ी से फैल रहा है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec २५, २०२२ १८:३३ Asia/Kolkata
  • चीन अब कोरोना के आकंड़े हर रोज़ जारी नहीं करेगा

चीन की ज़ीरो-कोविड पॉलिसी ख़त्म हो चुकी है, और अब यहां यह वायरस तेज़ी से फैल रहा है।

चीन के एक डॉक्टर ने इस स्थिति को पैनडेमिक सुनामी कहा है।

इस बीच, रविवार को चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा है कि वह देश में कोरोना संक्रमण के आकंड़े अब हर रोज़ जारी नहीं करेगा।

राजधानी बीजिंग के अस्पतालों में आईसीयू पर दबाव बढ़ता जा रहा है और देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

आयोग के जारी अंतिम आंकड़ों में देश में कोरोना के मामले बढ़ते हुए बताए गए थे, लेकिन कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई।

हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि चीन में कोरोना संक्रमण से एक दिन में लगभग पांच हज़ार लोगों की मौत हो रही है।

कोरोना संबंधित पाबंदियों में ढील देने के कारण पूरे देश में संक्रमण की कम जांच की जा रही है।

चीनी अधिकारियों का मानना है कि चीन में कोरोना महामारी की एक और लहर जनवरी में आ सकती है। इस दौरान नए साल में बड़ी संख्या में लोग यात्राएं करते हैं। msm