उत्तरी कोरिया को उकसावे वाली कार्यवाही से बचना होगाः सीओक योल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i120046-उत्तरी_कोरिया_को_उकसावे_वाली_कार्यवाही_से_बचना_होगाः_सीओक_योल
दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि उत्तरी कोरिया की हर उकसावे वाली कार्यवाही का हम जवाब देंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २८, २०२२ १२:३० Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया को उकसावे वाली कार्यवाही से बचना होगाः सीओक योल

दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि उत्तरी कोरिया की हर उकसावे वाली कार्यवाही का हम जवाब देंगे।

यून सीओक योल का कहना है कि अपने उत्तरी पड़ोसी देश की कार्यवाही का मुंहतोड़ जवाब देने में हम सक्षम हैं।

पूर्व एशिया के संचार माध्यमों में यह ख़बर आम है कि उत्तरी कोरिया के कुछ ड्रोन, दक्षिणी कोरिया की सीमा में प्रविष्ट हुए हैं।  इससे पहले दक्षिणी कोरिया की सेना ने इसलिए राष्ट्र से क्षमा मांगी थी कि वह उत्तरी कोरिया के उन ड्रोन को मार गिराने में विफल रही जो सोमवार को देश की वायुसीमा में घुस आए थे।

उस समय दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति यून सीओक योल ने कहा था कि उत्तरी कोरिया का ड्रोन आक्रमण, चुनौतियों से निबटने में देश की सशस्त्र सेना की अक्षमता को दर्शाता है।  हालांकि सियोल ने कहा है कि वह ड्रोन से मुक़ाबले की अपनी क्षमता को सुरक्षित रखेगा।  दक्षिणी कोरिया की सशस्त्र सेना ने उत्तरी कोरिया के ड्रोन विमान के देश की सीमा में प्रविष्ट होने के संदर्भ में एक बयान जारी करके बताया है कि देश की सीमा में घुसने वाले ड्रोन का हमने पीछा करते हुए उनको निकाल बाहर किया।

कोरिया प्रायःद्वीप के वर्तमान हालात के दृष्टिगत यूनहाप समाचार एजेन्सी ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति यून सीओक योल ने बुधवार को कहा है कि परमाणु हथियारों के कारण हमें किसी भी प्रकार का कोई भय नहीं है एसे में उत्तरी कोरिया की ओर से की जाने वाले किसी भी उकसावे वाली कार्यवाही को जवाब ज़रूर दिया जाएगा।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें