2023 में विश्व को अधिक शांति की ज़रूरतः गुटेरस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i120102-2023_में_विश्व_को_अधिक_शांति_की_ज़रूरतः_गुटेरस
राष्ट्रसंघ के महासचिव का मानना है कि आगामी वर्ष में संसार को पहले की तुलना में अधिक शांति की ज़रूरत है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ३०, २०२२ ०६:५९ Asia/Kolkata
  • 2023 में विश्व को अधिक शांति की ज़रूरतः गुटेरस

राष्ट्रसंघ के महासचिव का मानना है कि आगामी वर्ष में संसार को पहले की तुलना में अधिक शांति की ज़रूरत है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने नववर्ष के उपलक्ष्य में दुनिया के नाम संदेश जारी किया है।

अपने संदेश में उन्होंने लिखा है कि सन 2023 के दौरान विश्व में शांति एवं सुरक्षा की स्थापना वार्ता के माध्यम से की जानी चाहिए।  इसी के साथ उन्होंने विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में जारी झड़पों को समाप्त करवाने का भी आह्वान किया है।

राष्ट्रसंघ के महासचिव के अनुसार 2022 में विश्व के करोड़ों लोगों ने युद्ध और झड़पों का सामना किया है जिसे समाप्त होना चाहिए।  गुटेरस के अनुसार युद्ध, हिंसा, सूखा, भुखमरी और निर्धन्ता से बचने के लिए इस साल लाखों लोगों ने पूरी दुनिया में पलायन किया।

राष्ट्रसंघ के महासचिव कहते हैं कि एक अच्छे और शांतिपूर्ण जीवन के लिए करोड़ो लोगों ने यूक्रेन, अफ़ग़ानिस्तान, कांगो तथा कई अन्य देशों से पलायन किया।  उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं पर दुख जताया।

संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव के नववर्ष संदेश से पहले इस वैश्विक संगठन की ओर से कई बार भुखमरी जैसी समस्याओं के बारे में सेचत किया जा चुका है।

संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था यूनीसेफ़ ने सचेत कर चुकी है कि अफ़ग़ानिस्तान में दसियों लाख बच्चों पर भुखमरी का ख़तरा मंडरा रहा है।  यूनीसेफ़ की रिपोर्ट में आया है कि वर्तमान ठंड के मौसम की वजह से अफ़ग़ान बच्चों को कठिन हालात का सामना है, इसलिए अंतर्राष्ट्रीय मदद बहुत ही ज़रूरी है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें