ठंड इतनी कि जम गया दुनिया का सबसे बड़ा झरना
https://parstoday.ir/hi/news/world-i120108-ठंड_इतनी_कि_जम_गया_दुनिया_का_सबसे_बड़ा_झरना
माइनस 52 डिग्री सेल्सियस के तापमान के कारण नियग्रा फाल्स जमकर बर्फ बन गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ३०, २०२२ १०:४० Asia/Kolkata
  • ठंड इतनी कि जम गया दुनिया का सबसे बड़ा झरना

माइनस 52 डिग्री सेल्सियस के तापमान के कारण नियग्रा फाल्स जमकर बर्फ बन गया है।

कड़ाके की सर्दी के कारण अमरीका के न्यूयार्क और कनाडा के ओटारियो की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित विश्व का सबसे बड़ा झरना, नियग्रा फाल्स या नियाग्रा जलप्रपात जम गया है। यहां का तापमान मानइन 52 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है।

इतनी ठंड के कारण नियग्रा फाल्स का पानी जमकर बर्फ बन गया है।  हालिया दिनों में अमरीका में जो बर्फीला तूफान आया है उसके कारण ही नियाग्रा फाल्स, पत्थर की तरह जम चुका है।  यहां पर पाया जाने वाला पानी अब बर्फ की चादर में बदल चुका है। 

दुनिया का सबसे ऊचा यह झरना वैसे पूरी तरह से नहीं जम पाता है क्योंकि यहां पर पानी बहुत ही विस्तृत क्षेत्र में फैला रहता है किंतु अमरीका में आने वाले हालिया बर्फीले तूफान ने इसका दृश्य ही बदलकर रख दिया है।  हालांकि इससे पहले भी कुछ बार ठंड के कारण नियग्रा फाल्स नामक विश्व का सबसे बड़ा वाटर फाल जम चुका है। 

उल्लेखनीय है कि अमरीका में कुछ दिन पहले बहुत ही भयंकर बर्फ का तूफान आया जिसको बाम्ब साइक्लोन कहा जा रहा है।  अमरीका के अधिकांश राज्य इस बर्फीले तूफान की चपेट में आ चुके हैं।  कहीं-कहीं पर सड़कों पर कई फीट बर्फ जमी हुई है।  इस बर्फीले तूफान के कारण अमरीका में दसियों लोगों की जान चली गई।  कुछ लोग तो अपनी कारों में मतृ पाए गए।  लाखों लोग बिजली से वंचित हो गए हैं।  बीस करोड़ से अधिक लोग तूफान से प्रभावित बताए जा रहे हैं।  यह तूफान क्रिसमस के दिन आया था जिसका असर अब भी बाक़ी है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें