अमरीका में बढ़ रही है बेघरों की संख्या
तूफ़ान, बाढ़, च्रकवात और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण अमरीका में बेघर होने वालों की संख्या लाखों में हो चुकी है।
अमरीका के सांख्यिकी ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार सन 2022 के दौरान अमरीका के भीतर 33 लाख से अधिक लोग प्राकृतिक आपदाओं के कारण बेघर हो गए।
रिपोर्ट के अनुसार इन 33 लाख लोगों में से एक तिहाई के घर आपदाओं के कारण प्रभावित तो हुए किंतु वे बाद में उनमें चले गए किंतु बाक़ी बचे लोगों में से हर 6 व्यक्ति में एक व्यक्ति एसा रहा जिसका घर हमेशा के लिए बर्बाद हो गया। यह लोग कभी भी अपने घरों को वापस नहीं जा सके।
प्राकृतिक आपदाओं से सन 2022 में सबसे अधिक नुक़सान फ़्लोरिडा राज्य को हुआ। वहां पर दस लाख से अधिक लोग चक्रवात से प्रभावित हुए। यह वह चक्रवात था जिसने अमरीका के दक्षिण पूर्व के साथ ही क्यूबा को भी अपनी चपेट में लिया था। इससे जहां पर लगभग 100 लोगों की मौत हुई वहीं पर इससे अरबो डालर का ख़सारा भी हुआ था।
अमरीका के लुइसियाना राज्य में भी पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा के कारण चार लाख से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा था। इसी के साथ असोसिएटेड प्रेस ने बताया है कि 2022 के दौरान इस राज्य में बाद में आने वाले तूफान कुछ कम ताक़त वाले थे जिनसे नुक़सान कम हुआ। 2022 की समाप्ति से एक स्पताह पूर्व अमरीका के शताब्दी का सबसे भयंकर बर्फ का तूफान आया था। इससे वहां के कई राज्य प्रभावित हुए थे जिसमें दसियों लोग मारे गए।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए