जनरल बाजवा ने इमरान खान की सरकार गिरवाई थीः चौधरी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i120388-जनरल_बाजवा_ने_इमरान_खान_की_सरकार_गिरवाई_थीः_चौधरी
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और पीटीआइ नेता फोआद चौधरी ने सनसनीखेज दावा किया है, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार गिरवाने में सेना के पूर्व प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को जिम्मेदार बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०८, २०२३ ०५:५३ Asia/Kolkata
  • जनरल बाजवा ने इमरान खान की सरकार गिरवाई थीः चौधरी

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और पीटीआइ नेता फोआद चौधरी ने सनसनीखेज दावा किया है, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार गिरवाने में सेना के पूर्व प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को जिम्मेदार बताया है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि सेना के कुछ जनरलों के साथ ही तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा पीटीआइ सरकार को हटाने में सक्रिय रूप से शामिल थे। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार साक्षात्कार के दौरान दावा करते हुए पूर्व मंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी 22 साल के प्रयास के दम पर सत्ता में आई थी, लेकिन इसे एक साजिश के जरिए हटाया दिया गया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के रिश्ते आखिरी समय में जनरल बाजवा से खराब हो गए थे।  पूर्व मंत्री ने कहा कि इसीलिए जनरल बाजवा ने इमरान की सरकार को गिराने की साजिश रची। फोआद चौधरी का कहना है कि उस षड़यंत्र में सेना के कुछ दूसरे जनरल भी शामिल थे। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इमरान खान को सत्ता से हटाने में बाजवा ने वास्तव में बहुत सक्रिय भूमिका निभाई थी।

पूर्व मंत्री ने दावा किया कि पिछली सरकार में पीटीआइ से संबद्ध दलों को भी नियंत्रित किया जा रहा था। हालांकि उन्होंने इस धारणा को खारिज कर दिया कि पीटीआइ सेना के खिलाफ है। फोआद ने कहा कि उनकी पार्टी किसी के खिलाफ नहीं है।

चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान में, न्यायपालिका और सेना जैसी गैर-निर्वाचित संस्थाओं ने संविधान से परे अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया है, जिसे सभी जानते हैं। सेना के मौजूदा नेतृत्व ने हाल ही में पदभार ग्रहण किया है और वह उम्मीद कर रहे हैं कि नीति में बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि लेकिन अंतिम सेना प्रमुख सच नहीं बोल रहे थे और वह पूर्व प्रधामंत्री इमरान की सरकार को गिरवाने में सक्रिय थे। mm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें