मिस्री विमान को मार गिराने का दाइश का दावा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i12040-मिस्री_विमान_को_मार_गिराने_का_दाइश_का_दावा
तकफ़ीरी आतंकी गुट दाइश ने दावा किया है कि मिस्र के यात्री विमान को उसने मार गिराया था।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May २०, २०१६ ०९:०५ Asia/Kolkata
  • मिस्री विमान को मार गिराने का दाइश का दावा

तकफ़ीरी आतंकी गुट दाइश ने दावा किया है कि मिस्र के यात्री विमान को उसने मार गिराया था।

स्पूतनिक समाचार एजेंसी के अनुसार दाइश ने इजिप्ट एयर लाइन के ए-320 एयरबस विमान को मार गिराने की ज़िम्मेदारी ली है। मिस्र का यह विमान पेरिस हवाई अड्डे से क़ाहेरा के लिए उड़ान पर था कि गुरुवार की सुबह रडार से उसका संपर्क टूट गया था। इससे पहले मिस्र के नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा था कि विमान की दुर्घटना में आतंकी हमले की संभावना को रद्द नहीं किया जा सकता। शरीफ़ फ़त्ही ने एक पत्रकार सम्मेलन में कहा था कि आतंकवादी हमले सहित किसी भी संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता लेकिन अभी इस संबंध में गहरी जांच की ज़रूरत है।

इस बीच यूनान ने कहा है कि विमान का मलबा एजियन सागर के दक्षिण पूर्व में स्थित कार्बाटस द्वीप के तट पर मिल गया है लेकिन मिस्र के नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा है कि अभी तक इस विमान का मलबा नहीं मिल सका है। विमान में कुछ 66 लोग सवार थे जिनमें 30 मिस्री, 15 फ़्रान्सीसी, 2 इराक़ी और बाक़ी कुछ अन्य देशों के नागरिक थे। (HN)