प्रिंस हैरी पर ब्रिटिश सेना के साथ विश्वासघात का आरोप
https://parstoday.ir/hi/news/world-i120402-प्रिंस_हैरी_पर_ब्रिटिश_सेना_के_साथ_विश्वासघात_का_आरोप
प्रिंस चार्ल्स के सबसे छोटे बेटे प्रिंस हैरी पर सेना के साथ विश्वासघात का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उन्होंने ब्रिटिश सैनिकों के जीवन को ख़तरे में डाला है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan ०८, २०२३ १६:३२ Asia/Kolkata
  • प्रिंस हैरी पर ब्रिटिश सेना के साथ विश्वासघात का आरोप

प्रिंस चार्ल्स के सबसे छोटे बेटे प्रिंस हैरी पर सेना के साथ विश्वासघात का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उन्होंने ब्रिटिश सैनिकों के जीवन को ख़तरे में डाला है।

टेलिग्राफ की वेबसाइट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान में तैनात ब्रिटेन के पूर्व कमांडर रिचर्ड कैंप ने प्रिंस हैरी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि तालेबान उनके न सोचे-समझे इस बयान का दुरुपयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि हैरी की बातें, तालेबान को ब्रिटिश नागरिकों और सैनिकों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए प्रेरित करेंगी।  अफ़ग़ानिस्तान में तैनात ब्रिटेन के पूर्व सैन्य कमांडर ने कहा कि सेना की नज़र में प्रिसं हैरी के लिए बहुत सम्मान था किंतु अपनी बात कहकर उन्होंने सेना के साथ उसी प्रकार से विश्वासघात किया है जैसाकि उन्होंने शाही ख़ानदान के साथ किया।   

याद रहे कि प्रिंस हैरी ने SPARE नामक अपनी आटोबायोग्राफ़ी में लिखा है कि मैंने अफ़ग़ानिस्तान में 25 लोगों की हत्याएं कीं।  इस बारे में प्रिंस हैरी लिखते हैं कि मैंने पायलट के रूप में  अफ़ग़ानिस्तान में छह हवाई मिशन अंजाम दिये जिसके दौरान तालेबान के 25 सदस्यों की हत्याएं कीं।  प्रिंस हैरी के अनुसार न तो इन हत्याओं से मुझे कोई ग्लानि है और न ही कोई गर्व है।

इसी बीच तालिबान शासन ने ब्रिट्रेन के प्रिंस हैरी द्वारा अफ़ग़ानिस्तान में 25 लोगों की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें उनके अपराधों के लिए सज़ा दिए जाने की मांग की है।

ब्रितानी प्रिंस हैरी ने अपनी आत्मकथा में अफ़ग़ानिस्तान में अपनी सैन्य सेवा के दौरान तालेबान के 25 सदस्यों की हत्या की बात स्वीकार की है।  इससे पहले भी तालिबान ने ब्रिटिश सैनिकों पर अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध अपराधों का आरोप लगाया था।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें