दक्षिणी कोरिया के फैसले से विचलित हुआ उत्तरी कोरिया
दक्षिणी कोरिया की ओर से यह घोषणा की गई है कि वह अमरीका के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास करने जा रहा है।
हालिया कुछ वर्षों के दौरान दक्षिणी कोरिया और अमरीका ने कई संयुक्त सैन्य अभ्यास किये हैं।
दक्षिणी कोरिया की यूनहाप समाचार एजेन्सी के अनुसार इस देश के रक्षामंत्रालय ने बुधवार को एलान किया है कि उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु हथियारों के प्रयोग का मुक़ाबला करने के उद्दे्शय से अमरीका और दक्षिणी कोरिया अगले महीने संयुक्त सैन्य अभ्यास करने जा रहे हैं।
पियुंगयांग की ओर से कई बार यह बताया जा चुका है कि जबतक अमरीका, उत्तरी कोरिया की सरकार को गिराने के लिए कोरिया प्रायःद्वीप में मौजूद रहेगा उस समय तक पियुंगयांग, अपनी सैन्य क्षमता को मज़बूत बनाने के उद्देश्य से परीक्षण करता ही रहेगा।
इस वर्ष के आरंभ में उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन कह चुके हैं कि सन 2022 के दौरान अमरीका ने उत्तरी कोरिया के विरुद्ध सैन्य दबाव को बहुत अधिक कर दिया है। उनका कहना है कि अपन देश की रक्षा के लिए हम सैन्य गतिविधियां जारी रखेंगे।
उत्तरी कोरिया के नेता के अनुसार दक्षिणी कोरिया और जापान के साथ आपसी संबन्धों को मज़बूत करने के बहाने अमरीका, नेटो के एशियन संस्करण को बनाने की कोशिश कर रहा है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए