काबुल में धमाका, अफ़ग़ानिस्तान में अशांति की निशानीः राष्ट्रसंघ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i120526-काबुल_में_धमाका_अफ़ग़ानिस्तान_में_अशांति_की_निशानीः_राष्ट्रसंघ
राष्ट्रसंघ का कहना है कि काबुल का हालिया हमला अफ़ग़ानिस्तान में बढ़ती अशांति का परिचायक है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १२, २०२३ १४:५८ Asia/Kolkata
  • काबुल में धमाका, अफ़ग़ानिस्तान में अशांति की निशानीः राष्ट्रसंघ

राष्ट्रसंघ का कहना है कि काबुल का हालिया हमला अफ़ग़ानिस्तान में बढ़ती अशांति का परिचायक है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रवक्ता ने कहा है कि बुधवार में अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में होने वाला विस्फोट यह बताता है कि इस देश में अशांति बढ़ती जा रही है। 

स्टीफेन दुजारिक ने इस संदर्भ में कहा कि काबुल में होने वाले हालिया विस्फोट ने अफ़ग़ानिस्तान के संबन्ध में राष्ट्रसंघ को अधिक चिंतित कर दिया है।  उन्होंने कहा कि इस देश में बढ़ती हिंसक कार्यवाहिंया और हमले, अफ़ग़ानिस्तान में शांति एवं सुरक्षा को स्थापित नहीं कर पाएंगे।

बुधवार को अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में इस देश के विदेश मंत्रालय की बिल्डिंग के निकट एक विस्फोट हुआ था।  यह विस्फोट उस समय हुआ जब विदेश मंत्रालय के कर्मचारी अपना काम समाप्त करके वापस जा रहे थे।  इसके अतिरिक्त यह भी बताया जा रहा है कि वित्त मंत्रालय के बाहर भी एक विस्फोट हुआ। 

हालांकि इन धमाकों में कुछ लोगों के हताहत और घायल होने की आशंका है किंतु अधिकारियों ने इन हमलों में मारे जाने वालों और घायलों की संख्या में बारे में कुछ नहीं बताया है।  तालेबान ने तो इस संबन्ध में कोई बयान नहीं दिया है किंतु आतंकवादी गुट दाइश ने बुधवार की रात, काबुल विस्फोट की ज़िम्मेदारी स्वीकार करने की घोषणा की थी। 

याद रहे कि इससे पहले भी अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी में कई बार विस्फोट हो चुके हैं जिनमें से अधिकांश की ज़िम्मेदारी दाइश ने स्वीकार की थी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें