हैलिकाप्टर दुर्घटना में यूक्रेन के गृहमंत्री हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i120696-हैलिकाप्टर_दुर्घटना_में_यूक्रेन_के_गृहमंत्री_हताहत
यूक्रेन में एक हैलिकाप्टर दुर्घटना में इस देश के गृहमंत्री हताहत हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १८, २०२३ ११:४० Asia/Kolkata
  • हैलिकाप्टर दुर्घटना में यूक्रेन के गृहमंत्री हताहत

यूक्रेन में एक हैलिकाप्टर दुर्घटना में इस देश के गृहमंत्री हताहत हो गए।

मेहर न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार यूक्रेन के पुलिस ने घोषणा की है कि राजधानी कीव के ब्रोवेरी क्षेत्र में बच्चों के एक स्कूल के पास हैलिकाप्टर की दुर्घटना में बुधवार को 18 लोग मारे गए। 

यूक्रेन की पुलिस का कहना है कि मृतको में देश के गृहमंत्री और उनके सलाहकार शामिल हैं।  इस दुर्घटना में 26 लोग घायल हो गए।  यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने हैलिकाप्टर की दुर्घटना के कारण की ओर संकेत किये बिना इस दुर्घटना की पुष्टि की है। 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना के समय क्षेत्र में घना कोहरा था इसीलिए कुछ विशेषज्ञ इसका कारण मौसम की ख़राबी मान रह हैं।  बताया जा रहा है कि हैलिकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होते ही घटनास्थल पर आग लग गई।  हेलिकाप्टर में मौजूद सारे ही लोग मारे गए।  मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।  ब्रोवेरी नामक जिस स्थान पर हैलिकाप्टर की दुर्घटना हुई वह यूक्रेन की राजधानी के पूर्व में स्थित है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें