पाकिस्तान, आत्मघाती हमले में 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i120784-पाकिस्तान_आत्मघाती_हमले_में_3_सुरक्षाकर्मियों_की_मौत
पाकिस्तान में एक आत्मघाती हमले में कम से कम तीन सैनिकों की मौत हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २१, २०२३ ०८:५५ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान, आत्मघाती हमले में 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत

पाकिस्तान में एक आत्मघाती हमले में कम से कम तीन सैनिकों की मौत हो गई है।

प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार एक आत्मघाती हमलावर ने पश्चिमोत्तरी पाकिस्तान के ख़ैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया। प्रांत में पिछले महीनों में कई बार सुरक्षा बलों पर हमले हो चुके हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने इस आत्मघाती आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है। बताया जाता है कि गंतव्य तक पहुंचने से पहले सुरक्षाकर्मियों ने आत्मघाती हमलावर की पहचान की और उसे रुकने को कहा लेकिन उसने तुरंत ख़ुद को धमाके से उड़ा लिया। इस हमले में कुछ लोग घायल भी हुए हैं.

इस्लामाबाद और टीटीपी के बीच बातचीत विफल होने के बाद इस आतंकी संगठन ने सीज़ फ़ायर खत्म कर पाकिस्तान के सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाना शुरु कर दिया है जिससे आए दिन सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले हो रहे हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें