उत्तरी कोरिया के साथ वार्ता पर राज़ी हुआ जापान
जापान ने उत्तरी कोरिया के साथ बिना किसी शर्त के वार्ता करने की तत्परता ज़ाहिर की है।
जापान के प्रधानमंत्री फोमिनो कशिदा ने कहा है कि वे बिना किसी भी शर्त के उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ वार्ता के लिए तैयार हैं।
फार्स न्यूज़ के अनुसार फोमिनो किशिदा ने सोमवार को सांसदों के बीच उत्तरी कोरिया के साथ तनाव के मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ वे बिना शर्त वार्ता करना चाहते हैं। इसी के साथ जापान के प्रधानमंत्री ने उत्तरी कोरिया की ओर से बैलिस्टिक मिसाइलों के लांच को ग़ैर क़ाननूी बताया।
उत्तरी कोरिया ने सन 2022 के दौरान लगभग 70 से अधिक क्रूज़ और बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया था। टोकियो ने पियुंगयांग के रक्षा कार्यक्रम पर चिंता जताते हुए अपने रक्षा बजट में भारी वृद्धि की है। जापान की ओर से 2023 के रक्षा बजट में वृद्धि इतनी अधिक है कि इससे जापानी जनता नाखुश है।
जानकारों का कहना है कि जापान के राजनेता, उत्तरी कोरिया के संभावित ख़तरे का मुक़ाबला करने की आड़ में इस देश के सकल घरेलू उत्पाद का दो प्रतिशत भाग हथियारों पर ख़र्च करें। इस बात को लेकर जापान की जनता में आक्रोश पाया जाता है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए