यूक्रेनी पलायनकर्ताओं से यूरोपीय संघ हुआ चिंतित
(last modified Sat, 28 Jan 2023 14:11:44 GMT )
Jan २८, २०२३ १९:४१ Asia/Kolkata
  • यूक्रेनी पलायनकर्ताओं से यूरोपीय संघ हुआ चिंतित

यूक्रेन की हथियार और पैसे से मदद करने वाले यूरोपीय देश, यूक्रेन के पलायनकर्ताओं को लेकर काफ़ी परेशान हैं।

यूरोपीय संघ के आंतरिक आयोग का कहना है कि यूक्रेन के चालीस लाख पलायनकर्ताओं के आगमन से इस संघ के सदस्य देशों को काफी दबाव आ गया है। 

येल्वा यूहान्सन ने कहा कि इस समय यूरोपीय संघ के कई देश पलायनकर्ताओं को स्वीकार करने और उनको शरण देने के बारे में बहुत दबाव में हैं।  यूक्रेन में युद्ध के कारण बनने वाले हालात के कारण वहां के लगभग 40 लाख लोग यूरोप की ओर पलायन कर गए हैं। 

यह यूरोपीय देश यूक्रेन के पलायनकर्ताओं के लिए सुविधाए देने में स्वयं को असमर्थ बता रहे हैं किंतु वे ही देश युद्ध जारी रखने के लिए यूक्रेन को सैन्य और आर्थिक सहायता भी कर रहे हैं।  यूरोपीय संघ से शरण मांगने वालों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।  पहले से आर्थिक एवं ऊर्जा संकट का शिकार यह पश्चिमी देश अब पलायन कर्ताओं की संख्या को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं। 

याद रहे कि पश्चिम की ओर से यूक्रेन के लिए लगातार करोड़ों डालर के हथियार भेजे जा रहे हैं।  रूस का कहना है कि पश्चिम और अमरीका की ओर से यूक्रेन को भेजे जाने वाली हथियारों के कारण यूक्रेन संकट अधिक लंबा होता जा रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें