यूक्रेन के एक शहर पर रूस का नियंत्रण, यूक्रेन ख़ामोश
रूस ने यूक्रेन के एक अहम इलाक़े पर नियंत्रण कर लिया लेकिन यूक्रेनी सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
एक विदेशी समाचार एजेंसी के अनुसार, रूस ने यूक्रेनी शहर बाख़मूत के उत्तरी बाहरी इलाके में एक गांव पर नियंत्रण का दावा किया है, लेकिन इस दावे पर यूक्रेनी सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बाख़मूत से लगभग पांच किलोमीटर उत्तर में बिल्होद्त्ने गांव पर क़ब्ज़ा कर लिया गया है।
इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को बेलारूस के साथ संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की योजना का समर्थन किया और इस अटकल को ख़ारिज कर दिया कि पड़ोसी देश की सेनाएं यूक्रेन में उनकी सेनाओं के साथ जंग में शामिल हो सकती हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए