अमरीका की एक यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, तीन की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i121558-अमरीका_की_एक_यूनिवर्सिटी_में_गोलीबारी_तीन_की_मौत
अमरीका की मिशिगन यूनिवर्सिटी में एक बंदूक़धारी व्यक्ति ने गोलीबारी कर दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १४, २०२३ १२:४१ Asia/Kolkata
  • अमरीका की एक यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, तीन की मौत

अमरीका की मिशिगन यूनिवर्सिटी में एक बंदूक़धारी व्यक्ति ने गोलीबारी कर दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है।

स्थानीय समय के अनुसार, सोमवार शाम 8 बजकर 18 मिनट पर हुई गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने की भी ख़बर है।

पुलिस के अनुसार, यूनिवर्सिटी के बेरकी हॉल में एक अश्वेत पुरुष ने गोलीबारी कर दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ ही हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जब उसने हमलावर का पीछा किया तो उसने ख़ुद को गोली मारकर जान दे दी।

इससे पहले मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी पुलिस ने ट्वीट कर कहा था कि संदिग्ध एक काला व्यक्ति है, जिसने लाल रंग के जूते पहने हुए हैं और डेनिम की जैकेट पहनी हुई है। संदिग्ध ने टोपी लगाई हुई है।

मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी पुलिस ने संदिग्ध हमलावर की तस्वीरें भी जारी की थीं। msm