अमरीका में मिशिगन युनिवर्सिटी में फ़ायरिंग तीन लोगों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i121580-अमरीका_में_मिशिगन_युनिवर्सिटी_में_फ़ायरिंग_तीन_लोगों_की_मौत
अमरीका में एक बार फिर फ़ायरिंग की घटना हुई जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १५, २०२३ ०६:४८ Asia/Kolkata
  • अमरीका में मिशिगन युनिवर्सिटी में फ़ायरिंग तीन लोगों की मौत

अमरीका में एक बार फिर फ़ायरिंग की घटना हुई जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।

मिशिगन के ईस्ट लांसिंग शहर में स्थित मिशिगन स्टेट युनिवर्सिटी में एक व्यक्ति ने फ़ायरिंग करके तीन लोगों को हताहत और पांच को घायल कर दिया।

रोयटर्ज़ ने रिपोर्ट दी कि पुलिस हमलावर को तलाश कर रही है। अभी इस घटना का पूरा ब्योरा सामने नहीं आया है मगर पुलिस का कहना है कि फ़ायरिंग कम से कम दो जगहों पर हुई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 5 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जिनमें कुछ ही हालत बहुत नाज़ुक है।

पुलिस ने बताया कि पहली गोली चलने के बाद पुलिस ने कैंपस की कई इमारतों को क्लियर किया जबकि कैंपस पुलिस के घेरे में है और हमलावर की तलाश जारी है।

छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ़ को सुरक्षित जगहों पर शरण लेने के लिए कहा गया है। बताया जाता है कि संभावित रूप से हमलावर नाटे क़द का है और पहली बार उसे मास्क पहने हुए युनिवर्सिटी की इमारत से पैदल भागते हुए देखा गया।

मिशिगन स्टेट युनिवर्सिटी एक अहम शैक्षणिक संस्थान है जिसके ईस्ट लांसिंग कैम्पस में 50 हज़ार ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट छात्र हैं।

युनिवर्सिटी की सारी गतिविधियों को 48 घंटे के लिए रोक दिया गया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें