यूक्रेन युद्ध को भड़काने में यूरोप और अमरीका आगे आगे
यूरोपीय संसद ने अपने रूस-विरोधी कार्यक्रमों को जारी रखते हुए यूक्रेन को और अधिक हथियारों की खेप भेजने का मार्ग प्रशस्त करने और उस देश में युद्ध को बढ़ावा देने में अहम किरदार अदा किया है।
हमारे संवाददाता के अनुसार, यूरोपीय संसद ने यूक्रेन में युद्ध के बहाने रूस के ख़िलाफ़ एक नया प्रस्ताव पारित किया है जिसमें यूक्रेन को लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और मिज़ाइलें उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
यूरोपीय संसद ने जो यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करके युद्ध को समाप्त करने में एक बड़ी बाधा बनी हुई है, इस प्रस्ताव में परमाणु युद्ध के ख़तरों की भी चेतावनी दी और दावा किया कि वह बातचीत करने को तैयार है।
यह मामला ऐसे समय में आया है कि जब पश्चिमी देशों, विशेष रूप से अमरीका ने युद्ध को समाप्त करने के लिए क़दम उठाने के बजाय रूस पर दबाव बढ़ाना जारी रखा है और यूक्रेन को हर तरह के हथियारों की आपूर्ति जारी रखते हुए अधिक क्षेत्रों में फैलने की कोशिश की है।
यूरोपीय देशों ने भी हाल ही में अचानक यूक्रेन को हथियारों की खेप बढ़ा दी है। इस बीच डेली टेलीग्राफ ने यूक्रेन में युद्ध की आड़ में क्षेत्र में चल रही हथियारों की होड़ के परिणामों को लेकर आगाह किया है।
द डेली टेलीग्राफ का कहना है कि रूस और यूरोप के बीच चल रही हथियारों की होड़ को पश्चिमी देशों की राष्ट्रीय रक्षा के लिए विनाशकारी खतरे के रूप में देखा जाना चाहिए।
अख़बार के मुताबिक, यह इतना वास्तविक खतरा है कि ब्रिटिश रक्षा मंत्री ने भी चेतावनी दी कि अगर यूक्रेनी सेना ने हथियारों और गोला-बारूद के इस्तेमाल में संयम से काम नहीं लिया, तो हो सकता है कि उनके पास एक भी गोली न बचे। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए