हमारे बीच कोई मतभेद नहींः तालेबान का दावा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i121706-हमारे_बीच_कोई_मतभेद_नहींः_तालेबान_का_दावा
तालेबान का दावा है कि अरबों डालर ख़र्च करने के बावजूद अमरीका, हमारे बीच मतभेद फैलाने में सफल नहीं हो सका।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb १९, २०२३ ०९:५६ Asia/Kolkata
  • हमारे बीच कोई मतभेद नहींः तालेबान का दावा

तालेबान का दावा है कि अरबों डालर ख़र्च करने के बावजूद अमरीका, हमारे बीच मतभेद फैलाने में सफल नहीं हो सका।

तालेबान के एक सदस्य शीर मुहम्मद कहते हैं कि वर्षों तक हमारे बीच मतभेद फैलाने के अमरीकी प्रयास विफल सिद्ध हुए। 

तालेबन की सरकार के विदेशमंत्रालय के एक प्रभारी शीर मुहम्मद अब्बास इस्तांकेज़ी ने तालेबान के बीच मतभेद की बात को पूरी तरह से निराधार बताया है।  उन्होंने कहा कि तालेबान के नेतृत्व में ऊपर से लेकर नीचे तक किसी भी स्तर पर कोई मतभेद नहीं है।  हम सब एकजुट हैं। 

तालेबान के इस नेता का कहना था कि अमरीका ने हमारे बीच मतभेद पैदा करने के लिए 20 साल से अधिक समय तक अरबों डालर ख़र्च किये किंतु उसका कोई परिणाम सामने नहीं आया क्योंकि सारे ही तालेबान एकजुट और संगठित हैं। 

याद रहे कि तालेबान की सरकार के गृहमंत्री सेराजुद्दीन हक़क़ानी के भाषण के बाद तालेबान के बीच मतभेदों की बातें अधिक आम हुई हैं।  सेराजुद्दीन हक़्क़ानी ने कहा था कि अफ़ग़ानिस्तान के लोग देश की वर्तमान स्थति से राज़ी नहीं हैं। 

दूसरी ओर तालेबान के ही एक अन्य मंत्री अब्दुस्सलाम हनफ़ी ने अफ़ग़ानिस्तान में लड़कियों की पढ़ाई पर रोक के बारे में आलोचना करते हुए कहा था कि एक अधिकारी का काम केवल किसी बात को प्रतिबंधित करना नहीं है।  इस पहले शीर मुहम्मद अब्बास इस्तांकेज़ी ने भी अफ़ग़ानिस्तान के भीतर लड़कियों की पढ़ाई पर लगाए गए प्रतिबंधों के संदर्भ में कहा था कि लड़कों और लड़कियों दोनों को पढ़ाना आवश्यक है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें