यूक्रेन युद्ध का ज़िम्मेदार पश्चिम ही हैः पुतीन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i121790-यूक्रेन_युद्ध_का_ज़िम्मेदार_पश्चिम_ही_हैः_पुतीन
रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन युद्ध का ज़िम्मेदार पश्चिम को बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २१, २०२३ १५:०३ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन युद्ध का ज़िम्मेदार पश्चिम ही हैः पुतीन

रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन युद्ध का ज़िम्मेदार पश्चिम को बताया है।

विलादिमीर पुतीन का कहना है कि पश्चिमी देश ही यूक्रेन युद्ध के मुख्य ज़िम्मेदार हैं। 

रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरा होने से पहले अपने टेलिविज़न संबोधन में इसका ज़िम्मेदार, पश्चिमी शक्तियों को बताया।  अपने इस भाषण में पुतीन ने यूक्रेन तथा रुस के संदर्भ में पश्चिम की नीतियों की भर्त्सना करते हुए कहा कि यूक्रेन युद्ध आरंभ होने से पहले ही पश्चिम ने यूक्रेन के लिए हथियारों की सप्लाई शुरू कर दी थी।  उन्होंने यूक्रेन में रुस के विशेष सैन्य अभियान के बारे में कहा कि इसको रूसी हितों की सुरक्षा के लिए अंजाम दिया गया। 

अपने संबोधन के एक अन्य भाग में रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि दोन्बास्क क्षेत्र की समस्या के शांतिपूर्ण समाधान के लिए मैंने बहुत प्रयास किये।  उन्होंने कहा कि इस बारे में पश्चिमी नेताओं के वादें झूठे थे।  पश्चिम ने यूक्रेन की सेना को प्रशिक्षण दिया और उनको हथियार उपलब्ध करवाए।  पुतीन के अनुसार रूस के विरोध में यूरोप में युद्ध आरंभ करके पश्चिम अपने प्रतिस्पर्धी को सामप्त करना चाहता है।  अबतक पश्चिम की ओर से यूक्रेन को 150 अरब डाॅलर के हथियार भेजे जा चुके हैं। 

पुतीन का कहना था कि यूक्रेन युद्ध को टालने के लिए आरंभ में माॅस्को की ओर से अथक कूटनैतिक प्रयास किये गए किंतु अमरीका के साथ पश्चिम ने इनको सफल नहीं होने दिया।  हम अब भी वार्ता के लिए तैयार हैं किंतु बिना किसी शर्त के वार्ता करना चाहते हैं।  रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि वास्तव में युद्ध की शुरूआत पश्चिमी शक्तियों के कारण हुई।  वे यूक्रेन के कंधे पर रखकर बंदूक़ चला रहे हैं और उसको मूर्ख बना रहे हैं।  ज्ञात रहे कि 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन युद्ध आरंभ हुआ था जिसे अब एक साल होने जा रहा है।