Ruble को rubble नही बना पाए बाइडेनःअसोसिएटेड प्रेस
(last modified Thu, 23 Feb 2023 15:20:49 GMT )
Feb २३, २०२३ २०:५० Asia/Kolkata
  • Ruble को rubble नही बना पाए बाइडेनःअसोसिएटेड प्रेस

असोसिएटेड प्रेस ने यह बात मानी है कि पश्चिम द्वारा रूस पर लगाए जाने वाले प्रतिबंध विफल रहे।

यूक्रेन युद्ध को एक साल का समय पूरा होने के साथ ही असोसिएटेड प्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में यह बात स्वीकार की है कि रूस के विरुद्ध पश्चिम के प्रतिबंध कोई विशेष असर नहीं डाल पाए। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रतिबंध लगाते समय यह सोचा जा रहा था कि इससे रूस को नुक़सान होगा और प्रतिबंध प्रभावी होंगे।  रूस के विरुद्ध पश्चिम के प्रतिबंधों की विफलता को स्वीकार करते हुए असोसिएटेड प्रेस ने इस रिपोर्ट में लिखा है कि अमरीकी राष्ट्रपति ruble को rubble करने में कामयाब नहीं हो पाए अर्थात रूसी करेंगी रूबल को रबल अर्थात कूड़ा बनाने में वे विफल रहे। 

यूक्रेन युद्ध आरंभ होने के एक महीने के बाद अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पोलैण्ड की राजधानी वारसा में यह दावा किया था कि वे जल्द ही रूबल को रबल बना देंगे।  यूक्रेन युद्ध के दौरान अमरीका के नेतृत्व में पश्चिम ने रूस के विरुद्ध कड़े प्रतिबंध लगाए।  स्वयं अमरीका का कहना था कि यह प्रतिबंध अभूतपूर्व प्रतिबंध हैं जो रूस को अपंग बना देंगे। 

लगभग एक साल व्यतीत होने के बावजूद रूस पर इन प्रतिबंधों का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।  प्रतिबंध लगाते समय पश्चिम का यह सोचना था कि इन प्रतिबंधों से रूस की अर्थव्यवस्था कमज़ोर हो जाएगी जिसके कारण रूस की सैन्य शक्ति बुरी तरह से प्रभावित होगी।  हालांकि यूक्रेन युद्ध के एक साल के बाद दिखाई यह दे रहा है कि पश्चिम का यह विचार पूरी तरह से ग़लत साबित हुआ।  इन प्रतिबंधों के बाद स्वयं पश्चिम को कई प्रकार की आंतरिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसमें मंहगाई, बेरोज़गारी और ऊर्जा की कमी आदि सब शामिल हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए