यूरोप अमेरिका का दुमछल्ला हैः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i121864-यूरोप_अमेरिका_का_दुमछल्ला_हैः_रूस
संयुक्त राष्ट्रसंघ में रूसी राजदूत ने कहा है कि इतिहास में यूरोप कभी भी इस सीमा तक अमेरिका का पिछल्लू और अनुसरणकर्ता नहीं था।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २४, २०२३ ०७:३३ Asia/Kolkata
  • यूरोप अमेरिका का दुमछल्ला हैः रूस

संयुक्त राष्ट्रसंघ में रूसी राजदूत ने कहा है कि इतिहास में यूरोप कभी भी इस सीमा तक अमेरिका का पिछल्लू और अनुसरणकर्ता नहीं था।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार वासिली नेबेन्ज़िया ने गुरूवार को सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि यूरोपीय देश कभी भी इस सीमा तक अमेरिका के समक्ष नतमस्तक नहीं हुए थे और इस समय व्यवहारिक रूप से यूरोपीय संघ और रूस के बीच कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा कि जुलाई 2022 से यूरोपीय संघ ने पूरी तरह मास्को से अपना संबंध तोड़ लिया है और उसका सकल घरेलू उत्पाद शून्य के निकट पहुंच गया है और इसी तरह मंहगाई आसमान पर पहुंच गयी है।

इसी प्रकार उन्होंने नोर्ड स्ट्रीम गैस पाइप लाइन में होने वाले विस्फोट में अमेरिका की भूमिका को बयान करते हुए कहा कि इस महाद्वीप के इतिहास में कभी भी यूरोप इस सीमा तक अमेरिका का अनुयाई नहीं था। रूसी राजदूत ने कहा कि ब्रसल्ज़ नोर्ड स्ट्रीम गैस पाइप लाइन में होने वाले विस्फोट के संबंध में चुप्पी साधे रहा।

इसी बीच अमेरिकी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि कीव की मांग के बावजूद अमेरिका निर्मित टैंक के यूक्रेन भेजे जाने में एक वर्ष या उससे अधिक का समय लग सकता है। इससे पहले अमेरिका ने एलान किया था कि अमेरिका निर्मित 31 टैंक और 8 बक्तरबंद गाड़ियां यूक्रेन को भेजी जायेंगी परंतु इन हथियारों को यूक्रेन भेजने में काफी समय लग सकता है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने G-7 के नेताओं का आह्वान किया है कि वे तोप, बक्तबंद गाड़ियां और एअर डिफेन्स सिस्टम आदि भेजकर यूक्रेन की रक्षा का अधिक प्रयास करें। अमेरिका और G-7 के देश आज शुक्रवार को अपनी बैठक में रूस के खिलाफ नये प्रतिबंधों का एलान कर सकते हैं।

ज्ञात रहे कि रूस ने पिछले वर्ष 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ विशेष सैन्य आप्रेशन आरंभ किया था और इस आप्रेशन को आरंभ हुए आज एक साल पूरे हो रहे हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए