चीन से 100 ड्रोन ख़रीद रहा है रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i121902-चीन_से_100_ड्रोन_ख़रीद_रहा_है_रूस
जर्मन मीडिया ने ख़बर दी है कि रूस एक चीनी कंपनी से 100 ड्रोन ख़रीदने के लिए बातचीत कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb २५, २०२३ १३:५७ Asia/Kolkata
  • चीन से 100 ड्रोन ख़रीद रहा है रूस

जर्मन मीडिया ने ख़बर दी है कि रूस एक चीनी कंपनी से 100 ड्रोन ख़रीदने के लिए बातचीत कर रहा है।

जर्मन समाचार एजेंसी श्पीगल ने कहा है कि ये ड्रोन रूस को अप्रैल तक डिलीवर किए जा सकते हैं। कहा जाता है कि रूस ड्रोन निर्माता बिंगो जियान एविएशन टेक्नोलॉजी के साथ बातचीत कर रहा है।

सैन्य विशेषज्ञों ने कहा है कि रूस कंपनी के ZT-180 ड्रोन खरीदना चाहता है। जानकारों का कहना है कि ये विमान 35 से 50 किलो युद्धक गोला-बारूद ले जाने में सक्षम हैं।

इसके अलावा, बिंगो कंपनी रूस को प्रति माह लगभग 100 ड्रोन के निर्माण से संबंधित भागों और सूचनाओं की आपूर्ति करेगी।

उम्मीद की जा रही है कि चीन के इस कदम से अमरीका और चीन के रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लैंकिन ने चीन से रूस को हथियार भेजने की संभावना को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हम बहुत चिंतित हैं कि चीन यूक्रेन के ख़िलाफ़ अपनी आक्रामकता के लिए रूस के घातक समर्थन का मूल्यांकन कर रहा है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें