अमरीकी सरकार पर यूक्रेन की मदद बढ़ाने पर दबाव बढ़ा
अमरीकी सीनेटरों ने युद्धोन्मादी रवैया अपनाते हुए यूक्रेन की तुरंत मदद और समर्थन के लिए पश्चिमी घटक देशों पर भीषण दबाव डाला है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार जारी वर्ष में अमरीका की सशस्त्र सेना की सेवा कमेटी की दूसरी बैठक में अमरीका के कुछ क़ानूनी विशेषज्ञों ने हालिया कुछ पराजयों के बावजूद उल्लेखनीय सैन्य प्रगति से संबंधित रूसी सेना के संकल्पों पर चर्चा की।
राजर वेकर सहित अमरीका के क़ानूनी विशेषज्ञों ने जो अमरीकी सशस्त्र सेना की सेवाओं से संबंधित कमेटी के सीनियर सदस्य भी हैं, बल दिया कि जर्मनी और फ़्रांस जैसे अमरीका के कुछ बड़े घटकों को चाहिए कि और अधिक कार्रवाइयां करें।
इस कमेटी में जोनेप अर्सेन्ट सहित कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने भी बल दयाक है कि इस बात की कदापि अनुमति नहीं दी जानी चाहिए कि युद्ध में यूक्रेन को पराजय हो।
इस बैठक में भौगोलिक संघर्ष और यूरोपीय देशों की सीमाओं के पास युद्ध, एक एक ऐसा विषय था जिस पर सेवानिवृत्त अमेरिकी सेना के जनरल केट क्लूज ने चर्चा की। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यूरोप को अपनी सहायता बढ़ानी चाहिए और इस प्रक्रिया का समर्थन करना चाहिए, नहीं तो परिणाम कुछ और ही हो सकते हैं।
इस सेवानिवृत्त सैन्य जनरल ने कहा कि इस तरह का युद्ध यूरोप की सीमाओं के पास हो रहा है और यूक्रेन के लोग यह नहीं समझ सकते कि अमरीका युद्ध का पूरा बोझ उठा सकता है।
अमरीकी डेमोक्रेट सीनेटर टिम काइन ने क्लूज़ के शब्दों का समर्थन करते हुए कहा कि यूरोपीय देश कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं जिसमें यूरोप से यूक्रेन को सैन्य सहायता का मुद्दा भी शामिल है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए