उत्तरी कोरिया हुआ अमरीकी प्रतिबंधों का शिकार
अमरीका ने उत्तरी कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाए हैं।
असोसिएटेड प्रेस के अनुसार अमरीका के वित्त मंत्रालय ने गुरूवार को बताया है कि उत्तरी कोरिया के सत्तारुढ दल की केन्द्रीय समिति के तीन सदस्यों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इनपर उत्तरी कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में सहयोग करने के आरोप में प्रतिबंध लगाए गए।
अमरीकी वित्त मंत्रालय के अनुसार उत्तरी कोरिया के सत्तारूढ़ दल की केन्द्रीय समिति के तीन सदस्यों की संपत्ति को सीज़ करते हुए उनकी हर व्यापारिक गतिविधि पर रोक लगा दी गई है।
याद रहे कि उत्तरी कोरिया द्वारा पहले परमाणु परीक्षण के बाद अमरीका और संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने सन 2006 में पियुंगयांग के विरुद्ध प्रतिबंध लगाए थे। इन प्रतिबंधों के बावजूद उत्तरी कोरिया अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ाने में लगा हुआ है। उसका कहना है कि क्षेत्र में अमरीकी सैन्य उपस्थति का मुक़ाबला करने के लिए उसे एसा करना पड़ रहा है।
उत्तरी कोरिया का यह कहना है कि वहां की सरकार को गिराने के लिए जबतक अमरीका इस्तक्षेपपूर्ण नीति अपनाए रहेगा उस समय तक वह अपने मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम से पीछे नहीं हटेगा।
उल्लेखनीय है कि अमरीका की ओर से उत्तरी कोरिया के अधिकारियों पर यह प्रतिबंध एसी हालत में लगाए गए हैं कि जब पिछले दो महीनों के दौरान पियुंगयान ने अभूतपूर्व ढंग से कई बार बैलिस्टिक मिसाइल दाग़े हैं। इस काम ने अमरीका और दक्षिणी कोरिया के लिए समस्याएं बढ़ा दी हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए